back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उज्जैन: महाकाल के दर्शन करने आ रहे सूरत के परिवार की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार घायल

दुर्घटना में प्रतिभा को गंभीर चोंटे आने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नंदनी, लक्ष्मण और ड्रायवर दीपक को प्राथमिक उपचार दिया गया। लक्ष्मण ने बताया कि स्कूल बस में बच्चे नहीं बैठे थे।

उज्जैन, एजेंसी। भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए सीहोर से उज्जैन आ रहे सूरत के परिवार की कार की डकस रोड़ पर बुधवार को सुबह स्कूल बस से टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दोनों वाहनों की भिड़ंत

पुलिस के अनुसार प्रतिभा (42) पत्नी आनंद निवासी सूरत अपने पति, बेटी नंदनी, बेटे लक्ष्मण और रिश्तेदार मनोज व अनिता के साथ सीहोर में कथा सुनने गये थे, जहां से वह बुधवार को सुबह कार द्वारा उज्जैन महाकालेश्वर के दर्शन करने आ रहे थे। सुबह देवास रोड़ पर दताना मोड़ के आगे पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल की बस के चालक ने अचानक बीच सड़क पर बस चलाना शुरू कर दिया। जिससे कार का संतुलन बिगड़ा और दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।

दोनों वाहनों की भिड़ंत

दुर्घटना में प्रतिभा को गंभीर चोंटे आने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नंदनी, लक्ष्मण और ड्रायवर दीपक को प्राथमिक उपचार दिया गया। लक्ष्मण ने बताया कि स्कूल बस में बच्चे नहीं बैठे थे। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज फिर क्यों सुलगा उज्जैन, तराना में पथराव और आगजनी के बाद ड्रोन से निगरानी बढ़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। उज्जैन के तराना में सोहेल ठाकुर पर हुए हमले के बाद माहौल हिंसक हो गया, उपद्रवियों ने घरों पर पथराव...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...