back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kerala Drown News: केरल में बड़ा हादसा, तुवाल समुद्र तट पर नौका डूबी, 22 की मौत

केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं।

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल के मलप्पुरम जिले के तनूर क्षेत्र में ओट्टुम्पुरम के पास रविवार शाम तुवाल समुद्र तट पर एक नौका डूब गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में नौ बच्चे भी हैं। इस नौका में कितने लोग सवार थे, यह साफ नहीं हो सका है। मगर 39 टिकट बेचे गए थे। यह जानकारी पुलिस ने दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शोक संवेदना जारी करते हुए पीएम राहत फंड से मृतकों के स्वजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। केरल के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी नौका दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।

यात्रा के अनुकूल नहीं थी

पुलिस ने बताया कि नौ यात्रियों को नजदीकी निजी और सरकारी अस्पतालों में पहुंचाया गया है। इनका इलाज चल रहा है। इनमें चार की हालत नाजुक है। बचाव अभियान जारी है। तनूर निवासी नौका मालिक नासिर फरार है। उसके खिलाफ हत्या के आरोप का मामला दर्ज किया गया है। यह नौका पूरी तरह यात्रा के अनुकूल नहीं थी। मछली पकड़ने की नाव को परिवर्तित कर पर्यटन के लिए इस्तेमाल किया गया।

एक दिन का राजकीय शोक घोषित

इस हादसे पर केरल सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। केरल के मंत्री वी अब्दुर्रहमान ने कहा है कि यह हादसा शाम करीब सात बजे हुआ। डूबी हुई नौका को तट पर ले आया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

हादसे पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि सोमवार को राजकीय शोक रहेगा। मुख्यमंत्री विजयन ने पीड़ितों के सम्मान में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वह आज तुवाल समुद्र तट का दौरा करें।

केरल नाव हादसा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुःख

केरल में पर्यटकों की नाव पलटने में 22 लोगों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दु:ख जताया है। उन्होंने कहा कि केरल के मलप्पुरम जिले में नाव पलटने से हुए हादसे में लोगों की मौत की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

केरल सीएमओ ने घटना की जांच का दिया आदेश

मलप्पुरम नाव दुर्घटना की व्यापक न्यायिक जांच की जाएगी। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। पुलिस की एक विशेष टीम भी घटना की जांच करेगी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵