back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केरल के सीएम के पूर्व मुख्य सचिव शिव शंकर पर घोटाले का आरोप, ईडी ने लिया हिरासत में

शिव शंकर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले उन्हें गोल्ड तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था।

कोच्चि, एजेंसी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल सरकार के लाइफ मिशन प्रोजेक्ट में हुए कथित घोटाले में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के पूर्व मुख्य सचिव एम शिव शंकर को तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार रात हिरासत में ले लिया। अधिकारियों के मुताबिक शिवशंकर की गिरफ्तारी जल्द दर्ज की जाएगी। उन्हें मेडिकल जांच के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

इससे पहले किए गए गोल्ड तस्करी मामले गिरफ्तार

शिव शंकर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। इससे पहले उन्हें गोल्ड तस्करी मामले में भी गिरफ्तार किया गया था। उल्लेखनीय है कि लाइफ मिशन प्रोजेक्ट के तहत केरल के त्रिशूर जिले के वाडक्कनचेरी में गरीबों के लिए घर उपलब्ध कराना है।

सीबीआई ने 2010 में कोच्चि की एक अदालत में विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। यह कार्रवाई तत्कालीन कांग्रेस विधायक अनिल अक्कारा की शिकायत पर हुई थी। इस मामले में पहला आरोपित यूनिटेक बिल्डर के एमडी संतोष एप्पन और दूसरा आरोपित सेन वेंचर्स को बनाया गया था। दोनों कंपनियों ने रेड क्रीसेंट के समझौते के आधार पर घरों का निर्माण किया था। इसके बाद ईडी ने जांच शुरू की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

2026 में पांच राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, केरल से बंगाल तक तैयारियों जोरों पर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा चुनावों के बाद अब देश की राजनीति का फोकस वर्ष 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों पर टिक गया...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...