back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karnataka Election Result 2023: कर्नाटक सीएम बोम्मई ने मानी हारी, कहा- हार का करेंगे विश्लेषण

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आ रहे नतीजों पर सीएम बोम्मई ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि हम हार की समीक्षा करेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर करने की कोशिश करेंगे।

लखनऊ, एजेंसी। कर्नाटक चुनाव के रुझानों में भाजपा को हार मिलती देख पार्टी ने अपनी हार मान ली है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि हम बेहतर नहीं कर पाए और अब विस्तृत विश्लेषण करेंगे। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर हम सिर्फ विश्लेषण ही नहीं करेंगे बल्कि यह भी देखेंगे कि विभिन्न स्तरों पर क्या कमियां रही हैं।

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी. के शिवकुमार ने अभिवादन स्वीकार किया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डी.के. शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दिखा असर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी

मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा

कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो यह मोदी जी की हार है…बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और भाजपा सरकार वहां से निपट गई।

कमलनाथ को खरीद फरोख्त का अंदेशा

कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर खरीद फरोख्त करें

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...