back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

BJP के साथ 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी JDS? एचडी कुमारस्वामी ने खुद दिया जवाब

2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीएस के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपनी पार्टी को अपने दम पर विकसित करना है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब साल भर का समय बाकी है। ऐसे में चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव जेडीएस और भाजपा के साथ लड़ने कायस लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब इस पर जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी ने साफ किया है कि हमारी प्राथमिकता अपनी पार्टी को अपने दम पर विकसित करना है।

अपने दम पर पार्टी को करेंगे विकसित

2024 के लोकसभा चुनाव में जेडीएस के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर जेडीएस नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा कि हमारी प्राथमिकता अपनी पार्टी को अपने दम पर विकसित करना है। ऐसे में साफ संकेत नजर आ रहे हैं कि पार्टी भाजपा के साथ बिना गठबंधन के चुनाव लड़ सकती है।  

कांग्रेस और भाजपा पर साधा निशाना

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमेशा अलग तरह के नतीजे आते हैं। 1999 से अगर आप देखें तो लोकसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में बहुत अंतर है। अगर भाजपा और कांग्रेस को लगता है कि जेडीएस खत्म हो चुकी है, तो वे गलत सोच रहे हैं। हमारे पार्टी कार्यकर्ता अपनी ताकत और अस्तित्व दिखाएंगे।

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपने संगठन को करेंगे मजबूत

विपक्षी एकता को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एच.डी. देवेगौड़ा ने कहा कि हमारी पार्टी ने फैसला लिया है कि हम सबसे पहले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपने संगठन को मजबूत करेंगे। हमने लोकसभा के मुद्दे पर कोई फैसला नहीं किया है।

इसी तरह की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.raftaar.in पर जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP, जानिए किसके पक्ष में रहे हैं चुनावी नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में स्थित Kharagpur Seat पर कांग्रेस के किले में सेंध लगाना चाहेंगी TMC और BJP,...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵