back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आदित्य ओझा ने कहा, पर्दे पर क्रिकेटर की भूमिका निभाना चाहते हैं

मुंबई, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। टीवी शो नमक इस्क का में युग ठाकुर की भूमिका निभा चुके अभिनेता आदित्य ओझा अब पर्दे पर एक क्रिकेटर की भूमिका निभाना चाहते हैं। वे कहते हैं मैं पर्दे पर वापस आने के लिए एक चुनौतीपूर्ण और आशाजनक भूमिका की तलाश में हूं। काश एक क्रिकेटर की भूमिका में अभिनय कर सकूं। मेरे पास कई प्रस्ताव हैं लेकिन मैं कुछ ऐसा ढूंढ रहा हूं जो मुझे प्रभावित करे और अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर सकूं। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर की बायोपिक पर आधारित एक शो होना चाहिए। मुझे ओटीटी प्रोजेक्ट लेने में कोई आपत्ति नहीं है, अगर वो आशाजनक और मनोरंजक हैं। भोजपुरी फिल्मों में अपने एक्शन दृश्यों के लिए लोकप्रिय रिहाई, बॉर्डर और शादी करके फंस गया यार जैसी फिल्मों में काम करने के लिए जाने वाले अभिनेता को महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरणा मिलती है। वो कहते हैं, अगर एक अभिनेता नहीं होता तो मैं निश्चित रूप से एक क्रिकेटर बनता। मुझे वास्तव में खेल खेलने में मजा आता है। मैं एमएस धोनी से प्रेरित हूं। ऐसी कई चीजें हैं जो मुझे उनके फिटनेस के बारे में प्रेरित करती हैं। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

‘वीडियो वायरल कर दूंगी’ IPL क्रिकेटर विपराज निगम को ब्लैकमेल, बाराबंकी में FIR दर्ज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलने वाले युवा ऑलराउंडर व‍िपराज न‍िगम ब्लैकमेलिंग और धमकी का शिकार हुए हैं। विपराज निगम...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵