back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बस में सीट विवाद को लेकर कंडक्टर ने आदिवासी युवक को पीटा, लोगों ने विरोध में लगाया जाम

मृणाल हेम्ब्रम की पिटाई की सूचना मिलते ही दर्जनों लोग बस स्टैंड पहुंच गए और गेट जाम कर दिया।

दुमका, एजेंसी। बस में सीट को लेकर हुए विवाद में बस कंडक्टर ने आदिवासी युवक की पिटाई करने के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर घंटों जाम रखा। आक्रोशित आदिवासी युवकों ने एक खास समुदाय के आरोपित कंडक्टर को सामने लाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस के आश्वासन के बाद आठ बजे जाम हटाया जा सका

युवकों ने पूरे बस स्टैंड की दुकानें बंद कराकर गेट पूरी तरह से जाम कर दिया। इससे बसों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार और सीओ यमुना रविदास मौके पर पहुंचे आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस बीच युवकों का नेतृत्व कर छात्र नेताओं से एसपी अंबर लकड़ा ने भी दूरभाष पर समझाने का प्रयास किया। पुलिस के आश्वासन के बाद आठ बजे जाम हटाया जा सका। बताया गया कि नगर थाना क्षेत्र के पुराना दुमका जरूवाडीह निवासी मृणाल हेम्ब्रम नामक व्यक्ति बस स्टैंड अपनी बहन को छोड़ने गया था। मृणाल हेम्ब्रम ने बहन को पाकुड़ के लिए जाने वाली प्रिंस नामक बस में बैठाया।

दर्जनों लोग बस स्टैंड पहुंच गए और गेट जाम कर दिया

सीट न मिलने पर मृणाल हेम्ब्रम ने कंडक्टर से महिला होने के नाते सीट देने का आग्रह किया, लेकिन कंडक्टर सीट नहीं होने का हवाला देता रहा। बात-बात में नौबत मारपीट तक पहुंच गई और कंडक्टर ने अधेड़ आदिवासी व्यक्ति की पिटाई कर दी। मृणाल हेम्ब्रम की पिटाई की सूचना मिलते ही दर्जनों लोग बस स्टैंड पहुंच गए और गेट जाम कर दिया। करीब 2 बजे से शुरू हुआ जाम आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आश्वासन पर करीब 8 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद रांची, कोलकोता समेत अन्य लंबी एवं छोटी दूरी के बसों का परिचालन सुचारू हो सका। इस अवसर पर सीओ यमुना रविदास ने बताया कि विरोध कर रहे लोगों को आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आश्वासन दिया गया। इसके बाद वे लोग माने और जाम हटाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित की लिखित शिकायत पर आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...