back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गिरिडीह के मजदूर की मुंबई में मौत

खांखी निवासी मुमताज अंसारो के 23 वर्षीय पुत्र इकबाल अंसारी की मुंबई धारावी में आग के चपेट में आने से मौत हो गयी है। इकबाल अंसारी मुंबई में कपड़े सिलाई का काम करता था।

गिरिडीह, एजेंसी। गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खांखी के एक मजदूर की मुम्बई के धारावी में बुधवार को आग की चपेट में आने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार डुमरी थाना क्षेत्र के खांखी निवासी मुमताज अंसारो के 23 वर्षीय पुत्र इकबाल अंसारी की मुंबई के धारावी में आग चपेट में आने से मौत हो गयी है। इकबाल अंसारी मुम्बई में कपड़े सिलाई का काम करता था। वह एक सप्ताह पूर्व 16 फरवरी को मुम्बई गया था।

झारखंड के नौजवानों की मौत की यह पहली घटना नहीं

घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट करते हुए सरकार एवं लोगों से मृतक के परिवार की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। रोजी-रोटी की तलाश में बाहर गये झारखंडी मजदूरों की मौत का सिलसिला जारी है। ऐसे में सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे मजदूरों का बाहर जाने से रोका जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵