back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JAC 8th 9th 11th: झारखण्ड बोर्ड 9वीं और 11वीं के परीक्षा रिजल्ट हुए जारी, jacresults.nic.in पर देखें नतीजें

JAC 9th,11th Results 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 8, कक्षा 9 और कक्षा 11 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। झारखण्ड बोर्ड के 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षा के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर समने आई है। जिसमें झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वर्ष 2023-24 के लिए कक्षा 8, कक्षा 9 और कक्षा 11 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार 8वीं के परीक्षा परिणाम में थोड़ा देरी होने की संभव है। बोर्ड इसे एक-दो दिनों में जारी कर सकता है। इसके साथ बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की परीक्षा के परिणामों को आपने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी कर दिए है। छात्र कुछ देर में अपने रोल नंबर और रोल कोड के जरिए अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

परीक्षा परिणाम लिंक कुछ देर में होगा एक्टिव

गौरतलब है कि झारखंड बोर्ड ने 19 अप्रैल को मैट्रिक और 30 अप्रैल को 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। इसके साथ आज झारखण्ड बोर्ड द्वारा 9वीं और 11वीं के नतीजे 11.30 बजे जारी किए जाने की जानकारी समने आई थी। हालांकि, JAC के रिजल्ट पोर्टल पर अभी तक परिणाम लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। झारखण्ड बोर्ड की माने तो परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के लिंक पर कुछ ही देर में एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम कुछ ही देर में ऑनलाइन देख सकेंगे।

इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

झारखंड बोर्ड में 9वीं और 11वीं के छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से चेक कर सकते है।

इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स को JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा।

यहां आपको 9वीं रिजल्ट 2024/11वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

अब आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

इसके बाद आपके समने आपकी मार्कशीट नज़ार जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर इस बात की गवाही देते हैं कि अगर आपके कितनी ही पढ़े लिखें हों अगर...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵