back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजौरी में मिनी बस पलटी, दो की मौत, छह घायल

राजौरी जिले के बुद्धल थाना क्षेत्र के केवल मोड़ पर एक मिनीबस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।

राजौरी, एजेंसी । राजौरी जिले के बुद्धल थाना क्षेत्र के केवल मोड़ पर एक मिनीबस के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं।

पुलिस ने कहा कि राजौरी जिले के बुद्धल कंडी रोड पर एक मिनीबस पलट गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में आठ यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शकील अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी केवल और बदर हुसैन पुत्र खान मोहम्मद निवासी कंडी के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।

ब्लाक चिकित्सा अधिकारी कंडी डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कंडी में आठ घायलों को भर्ती कराया गया था लेकिन उनमें से दो ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायल हुए छह लोगों में से दो को जीएमसी संबद्ध अस्पताल राजौरी रेफर किया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में बाइकर को कुचलने वाले नाबालिग के पिता ने जताया गहरा दुख, मांगी माफी, बोले- बेहद बेहद शर्मिंदा हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में 23 वर्षीय बाइक सवार को कुचलने के मामले में आरोपी नाबालिग के पिता ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵