back to top
32.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jammu and Kashmir: सेना और पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,बडगाम से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

Jammu and Kashmir: पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने सेना की 62 आरआर के साथ मिलकर जिला बडगाम के बीरवाह इलाके से चार आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।

बडगाम, हि.स.। बडगाम से सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े चार आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

चार आतंकी सहयोगियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने सेना की 62 आरआर के साथ मिलकर जिला बडगाम के बीरवाह इलाके से चार आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सहयोगियों की पहचान मुश्ताक अहमद लोन पुत्र अब्दुल रशीद लोन निवासी गोंडीपोरा बीरवाह, अज़हर अहमद मीर पुत्र नज़ीर अहमद मीर निवासी चेवदारा बीरवाह, इरफ़ान अहमद सोफ़ी पुत्र अब्दुल रशीद सोफ़ी निवासी अरवाह बीरवाह और अबरार अहमद मलिक पुत्र अब्दुल अरवाह बीरवाह निवासी अहद मलिक के रूप में हुई है।

आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई

उन्होंने बताया कि यह चारों प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए हैं। उनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। सभी बरामद सामग्री को आगे की जांच के लिए केस रिकॉर्ड में ले लिया गया है। इस संदर्भ में पुलिस स्टेशन बीरवाह में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां का प्यार और देशभक्ति का मिलन,शहीद बेटे की मूर्ति को कंबल ओढ़ाती मां, ये दृश्‍य देख भावुक हुए सभी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर से एक मां की ममता का ऐसा दृश्य सामने आया है जिसने हर किसी का दिल झकझोर दिया। बीएसएफ कांस्टेबल गुरनाम...
spot_img

Latest Stories

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...

PPF में हर साल ₹50,000 जमा करने पर कितना मिलेगा रिटर्न? 15 साल बाद बन जाएगा लाखों का फंड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵