back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मलयालम निदेशक सनल कुमार सशीधरन पर अभिनेत्री ने लगाया आरोप

कोच्चि, 7 मई (आईएएनएस)। केरल की एक अदालत ने शुक्रवार को मलयालम निदेशक सनल कुमार सशीधरन को बेल दे दी। सनल कुमार सशीधरन पर एक अभिनेत्री मंजु वारीयर ने ये आरोप लगाया था कि सशीधरन उन्हें डरा रहा है और उनका पीछा कर रहा है। हालांकि, पुलिस उन्हें गुरुवार रात को ही पुलिस स्टेशन में बेल देना चाह रही थी पर सनल कुमार सशीधरन ऐसा नहीं चाहते थे, जिसकी वजह से पुलिस को मजबूरन उन्हें शुक्रवार को अलुवा कोर्ट ले जाना पड़ा। कोर्ट ने सनल कुमार सशीधरन से पूछा कि उन्होंने पुलिस स्टेशन में बेल लेने से इनकार क्यों किया, जबकि उन्हें पुलिस स्टेशन में ही बेल मिल रही थी। इस पर कोर्ट को जवाब देते हुए सशीधरन ने कहा कि मैं कोर्ट में कुछ बातें कहना चाहता था। कोर्ट ने उनकी बातें सुनी और उन्हें बेल दे दी, साथ ही दो लोगों को गारंटर के तौर पर भी रखा। गुरुवार को घटनास्थल पर हुए विवाद पर सशीधरन को मंजु वारीयर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सशीधरन अपने परीवार के साथ अपने गृह नगर पारासाला के एक मंदिर गए थे जहां तीन पुलिस वाले बिना वर्र्दी के सादे कपड़ों मे उनका इंतजार कर रहे थे और उन्हें जबरन हिरासत में ले लिया। जल्द ही निदेशक फेसबुक पर लाईव हो गए, जहां उन्होंने बताया कि उनकी जान खतरे में है। साथ ही ये भी कहा कि कुछ लोग उन्हें किडनैप करना चाहते हैं। वो चिल्लाते हुए देखे गए साथ ही उनका ये भी कहना था कि उन्हें इस स्टेट के सिस्टम पर भरोसा नहीं हैं। आजकल वो अपनी बहन के घर तमिलनाडु में रह रहे हैं, जो परासाला के बॉर्डर पर है। वारियर की शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने सशीधरन को हिरासत में ले लिया। 45 वर्षीय सशीधरन ने पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर की हैं। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: गैस संकट में राहत! अब बिना कनेक्शन मिलेगा छोटा सिलेंडर, लाइन की टेंशन खत्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में चल रहे LPG संकट...

Bangaon Dakshin सीट पर कड़ा मुकाबला, जानिए पिछले नतीजे और 2026 के चुनावी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से...

गर्मियों में पुदीने का सेवन करना सेहत के लिए है अच्छा, इन लोगों को जरूर खाना चाहिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चिलचिलाती धूप और तपती गर्मी...

असम में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- शाही परिवार की हार की लगेगी सेंचुरी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम में विधानसभा चुनाव नजदीक आते...

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी के बेटे Amit Jogi को आजीवन कारावास की सजा, जग्गी हत्याकांड के हैं दोषी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ के चर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड...

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵