back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनीपत के पास यमुना नदी में गैस पाइप लीक, तेज बहाव के कारण मरम्मत में आ रही दिक्कत

सोनीपत के रामनगर में घरेलू गैस पाइप लाइन लीक होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गैस कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गैस की सप्लाई को रुकवाया गया।

सोनीपत, हि.स.। पानीपत रिफाइनरी से उत्तर प्रदेश जाने वाली गैस पाइपलाइन बुधवार की सुबह सोनीपत के गांव घसौली के पास लीक हो गई। गैस लीक होने के बाद प्रेशर मारने लगी तो खेत में काम करने आए किसानों ने इसकी सूचना दी।

अधिकारियों में मचा हड़कंप

इसकी सूचना मिलते ही वहां पर अधिकारियों का वहां पर जमावड़ा लग गया। अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मी अरुण ने बताया कि गैस लीक होने के बाद पानीपत रिफाइनरी के कंट्रोल रूम में चेक किया तो गैस का प्रेशर कम दिखाई दिया। पानीपत से तुरंत टीम गन्नौर को घसौली-चंदौली के मध्य गैस लीक होने वाले स्थान के लिए रवाना किया गया।

पानी का बहाव तेज होने के कारण मरम्मत में हो रही दिक्कत

उन्होंने बताया कि यमुना में पानी का बहाव तेज होने के कारण पाइप लाइन की मरम्मत में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोनीपत व इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार रात से बारिश भी हो रही है। बचाव के लिए अभी लाइन को पीछे से बंद किया गया है। पाइप लाइन को ठीक करने के लिए पूरी टीम काम में लगी हुई है।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

इस बीच सूचना मिलने पर गन्नौर क्षेत्र की पुलिस और प्रशासन मौके पर स्थिति को संभालने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी वहां पर पटवारी को भेजा गया पुलिस अधिकारी भी पहुंचे अब उस फाल्ट को डिडेक्ट लिया लीकेज बंद कर दिया गया है। घटनास्थल पर विशेषज्ञ कर्मचारियों का दल मौजूद है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

Advertisementspot_img

Also Read:

हरियाणा: सोनीपत में मशहूर हरियाणवी मॉडल शीतल की बेरहमी से हुई हत्या, जांच में जुटी सोनीपत पुलिस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोनीपत के खरखोदा से एक हृदयविकारक मामला सामने आया है, जहां हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम करनेवाली मॉडल शीतल का शव...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵