back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सोनीपत: पांच हजार के इनामी वांछित अपराधी सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सीआईए-2 की पुलिस ने फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त पांच हजार के इनामी वांछित अपराधी के साथ एक और आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किया है।

सोनीपत, एजेंसी । सीआईए-2 की पुलिस ने फायर कर जानलेवा हमला करने के मामले में संलिप्त पांच हजार के इनामी वांछित अपराधी के साथ एक और आरोपी बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सचिन उर्फ काग निवासी रोहणा जिला सोनीपत व एक अन्य आरोपी रोहन निवासी रूडकी जिला रोहतक के रहने वाले हैं।

गोहाना-1 के एसीपी मुकेश कुमार ने बताया कि गत 6 अप्रैल को पवन कुमार गांव रोहणा ने शिकायत दी कि गांव छिन्नौली में रिलान्स नगर पर भण्डारे मे प्रसाद लेने अपने साथी रविन्द्र उर्फ रवि, दीपक था। सचिन उर्फ काग अपने अन्य दो साथियों ने उन पर फायर किया हम तीनों पेडों व फसल की आड़ लेकर खेतो की तरफ भाग गए। थाना खरखौदा में मामला दर्ज किया गया था। एएसआई जयबीर ने अपनी पुलिस टीम के साथ एक आरोपी मोहित उर्फ मिंकू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब सीआईए-2 स्टाफ सोनीपत की पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त दो और आरोपियों सचिन उर्फ काग व एक अन्य आरोपी रोहन को भी गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों से तीन पिस्तौल, 09 जिन्दा रौंद व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है|

Advertisementspot_img

Also Read:

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों की जिंदगी बचाने निकलीं रानी मुखर्जी, जानिए किस दिन फिल्म होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया...
spot_img

Latest Stories

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न Jhanvi Kapoor का हर लुक होता है खास, सोशल मीडिया पर ढाती हैं कहर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) अपने...

गर्मियों के लिए बहुत खास है ये फल, सेहतमंद रहने का आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में वैसे कई सारे...

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵