back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनस्टॉपेबल विद एनबीके में नजर आए अभिनेता नानी

हैदराबाद, 8 नवंबर (आईएएनएस)। तेलुगू स्टार नंदामुरी बालकृष्ण ने टॉक शो अनस्टॉपेबल विद एनबीके से अपना डिजिटल डेब्यू किया है। सेलिब्रिटी टॉक शो का प्रीमियर ओटीटी तेलुगु प्लेटफॉर्म अहा पर 4 नवंबर को दिवाली के अवसर पर हुआ। अनस्टॉपेबल पर मांचू परिवार की पहली कड़ी के साथ, बालकृष्ण को मोहन बाबू, विष्णु और लक्ष्मी के साथ सक्रिय रूप से बातचीत करते देखा गया। अब, नए अपडेट यह है कि नेचुरल स्टार नानी अनुभवी अभिनेता के साथ जुड़ गए हैं और शो के मेहमानों में से एक के रूप में दिखाई दिए। अनस्टॉपेबल विद एनबीके के निर्माताओं ने टॉक शो के सेट से कुछ पोस्टर का अनावरण किया। ईगा फेम नानी शो में दिग्गज अभिनेता बालकृष्ण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। नानी, नंदामुरी बालकृष्ण के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, जिनका उल्लेख उन्होंने पहले भी कई बार किया है। अब जब नानी अनस्टॉपेबल विद एनबीके के दूसरे एपिसोड में नजर आने वाले हैं, तो उम्मीदें जगजाहिर हैं। टीम अहा द्वारा जारी किए गए कुछ पोस्टर में नानी और बालकृष्ण को एक साथ पेपर रॉकेट फेंकते हुए दिखाया गया है। खैर, वर्कफ्रंट पर, नानी अपनी आगामी फिल्म श्याम सिंह रॉय की एक बड़ी रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं, जबकि बालकृष्ण की अखंड की अभी शूटिंग चल रही है। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵