नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेरहम मां का वीडियो तेजी से शोसल मिडीया प्लेफार्म पर वयरल हो रहा है। इस वीडियो आप देख सकते है एक महिला कैसे अपने 11 साल बेटे को बेरहमी से पीट रहीं है। महिला अपने बेटे की छाती पर बैठकर उसके थप्पड़ मारती दिखाई दे रहीं है। इसके साथ वह वीडियो में गाली देती भी नज़र आ रहीं है। वीडियो सूरजकुंड क्षेत्र में रहने वाली एक डॉक्टर का बताया जा रहा है।
महिला के पति ने पुलिस में की शिकायत
महिला के पति ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ बेटे के पिता ने अपनी पत्नी के क्रूर व्यवहार की शिकायत पुलिस से भी की। बेटे के पिता ने अपनी पत्नी पर आरेप लगाया कि जब वो अपनी पत्नी को ऐसा व्यवहार करने से रोकता है तो वो कहती है कि जहर खा लूंगी और बच्चे को भी दे दूंगी। इसके साथ पीड़ित बच्चे ने भी अपनी मां की शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में कर दी थी।
बच्चे ने CWC के सामने दिया बयान
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के आदेश पर बच्चे की मां के खिलाफ सूरजकुंड पुलिस थाने में क्रूरता का केस दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला अपने बेटे को लेकर अपने घर (मायके) चली गई। फिलहाल, बच्चे ने CWC के सामने अपना बयान दे दिया है। इस बयान में बेटे ने अपने पिता पर नशा करने का आरोप भी लगाया है। अब जांच में साफ होगा कि बच्चे पर इस तरह के बयान पर कौन दबाब बना रहा है?
पिता ने पुलिस शिकायत में बताई वजाह
पुलिस में की गई शिकायत में पिता द्वारा बताया गया कि उनकी शादी 17 साल पहले दिल्ली की रहने वाली डॉक्टर से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं। शुरुआत में तो वह सब ठीक चल रहा था। लेकिन जैसे-जैसे उनका बेटा बड़ा होता गया पत्नी उसे लेकर ज्यादा पजेसिव होने लगी। हर बात पर उसे डांटना और मारना शुरू कर देती थी। बच्चे पर कड़ी नजर रखने के लिए महिला ने अपने ही घर के बेडरूम, डायनिंग एरिया और बेटे के बेडरूम समेत हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए थे। बेटा दिल्ली के निजी स्कूल का टॉपर है और वह एक अच्छा पेंटर आर्टिस्ट भी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





