back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के सोनीपत में एक रबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में ब्लास्ट से 40 से ज्यादा श्रमिक घायल

Sonipat Factory Fire: हरियाणा में सोनीपत जिले की राई औद्योगिक क्षेत्र में एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। फैक्ट्री में रखें सिलेंडरों में ब्लास्ट के कारण 40 से ज्यादा श्रमिक...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में सोनीपत जिले की राई औद्योगिक क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां से एक रबर फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग के कारण फैक्ट्री में रखें सिलेंडरों में ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से 40 से ज्यादा श्रमिक झुलस गए। फिलहाल फैक्ट्री में फंसे अन्य कर्मचारियों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। घटना स्थाल पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

दमकल विभाग कर रहा आग पर कबू पाने का प्रयास

फिलहाल, सोनीपत के राई इंडस्ट्रियल एरिया में बनी रबर फैक्टरी में लगी आग के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। जिस वक्त आग लगी, उस समय फैक्टरी में कई लोग काम कर रहे थें। सूचना मिलते ही सोनीपत दमकल विभाग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही सोनीपत राई थाना क्षेत्र की पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी हादसे की जांच कर रहे हैं।

8 मजदूर हुए पीजीआई रेफर

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रबर होने की वजह से आग बड़ी तेजी के साथ फैल गई। पुलिस प्रशासन आग में झुलसे मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवा रहीं है। अभी तक 16 मजदूरों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जा चुका हैं। जिसमें से आठ को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहीं, कुछ को निजी अस्पतालओं में भर्ती कराया गया है। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों को इमरजेंसी ड्यूटी के लिए बुलाया गया है। घटना स्थाल पर जिले भर की एंबुलेंस को बुला लिया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵