back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हरियाणा के सबसे युवा डिप्टी सीएम बने भव्य बिश्नोई, दादा थे राज्य के पूर्व सीएम, जानें इनका राजनीतिक सफर

Haryana Deputy CM: हरियाणा में सियासी हलचल के बीच नायब सिंह को राज्य का मुख्यमंत्री का पदभार सौपा गया। वहीं हरियाणा विधानसभा के सबसे युवा सदस्य भव्य बिश्नोई को भी राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हरियाणा में सियासी हलचल के बीच नायब सिंह को राज्य का मुख्यमंत्री का पदभार सौपा गया। वहीं हरियाणा विधानसभा के सबसे युवा सदस्य भव्य बिश्नोई को भी राज्य में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। उन्हें डिप्टी सीएम का पद सौंपा गया है। इससे पहले भी भव्य बिश्नोई सुर्खियों का केंद्र बन चुके हैं। उनके उस समय सुर्ख़ियों में आने का कारण IAS परी बिश्नोई से शादी होना था। भव्य बिश्नोई ने अपनी पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पूरी की।

भव्य बिश्नोई बहुत ही होनहार विधार्थी रह चुके हैं

भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल के पोते हैं और भाजपा के सबसे युवा नेता हैं। भव्य बिश्नोई ने लंदन के प्रसिद्ध स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से सरकारी और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने लंदन जाने से पहले अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के श्री राम स्कूल से पूरी की थी। वह बहुत ही होनहार विधार्थी रह चुके हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित हार्वर्ड कैनेडी स्कूल में लोक प्रशासन में मास्टर डिग्री भी हासिल की है।

उनकी इसी प्रसिद्धि के कारण उन्हें आज हरियाणा के डिप्टी सीएम का पदभार सौपा गया

भव्य बिश्नोई ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट से हिसार लोकसभा क्षेत्र से 2019 का आम चुनाव लड़कर की थी। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 के उपचुनाव में जीत हासिल की थी और हरियाणा विधानसभा के सबसे कम उम्र के सदस्य बन कर सामने आये थे। इस जीत के बाद उन्होंने भाजपा के कैंडिडेट के रूप में आदमपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। तब से बड़े नेताओ तक उनके कार्यों की चर्चाएं थी, उनकी इसी प्रसिद्धि के कारण उन्हें आज हरियाणा के डिप्टी सीएम का पदभार सौपा गया है।

भव्य को राजनीति की शिक्षा उनके घर से ही मिली है

भव्य को राजनीति की शिक्षा उनके घर से ही मिली है, उनके दादा भजन लाल, हरियाणा की राजनीति में एक बड़े नेता थे। वह हरियाणा के सीएम रह चुके हैं। साथ ही भजन लाल ने भारत सरकार में केंद्रीय कृषि और पर्यावरण मंत्री का पदभार भी संभाला था। भव्य के पिता कुलदीप बिश्नोई भाजपा के एक बड़े नेता रहे हैं। उन्होंने 4 बार विधायक का पदभार संभाला था। वह दो बार सांसद भी रह चुके हैं। भव्य की मां रेणुका बिश्नोई 2 बार विधायक रह चुकी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

“80-90 MLA डीके शिवकुमार के समर्थन में” CM पद की मांग तेज, डिप्टी सीएम पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्नाटक की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक इकबाल हुसैन के...
spot_img

Latest Stories

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵