back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नूंह हिंसा पर हरियाणा सरकार ने जारी की स्टेटस रिपोर्ट- अब तक दस जिलों में 142 केस दर्ज, 312 गिरफ्तारियां

Nuh Violence: नूंह में बीती 31 जुलाई को हुई हिंसा की घटना के बाद अब तक प्रदेश के दस जिलों में 142 मामले में दर्ज किए जा चुके हैं।

चंडीगढ़, हि.स.। नूंह में बीती 31 जुलाई को हुई हिंसा की घटना के बाद अब तक प्रदेश के दस जिलों में 142 मामले में दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से कई केसों में लोगों को चिन्हित करके उनके नाम से मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक कुल 142 मामले दर्ज करके 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य धाराओं के तहत 113 मामले दर्ज किए गए

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने मंगलवार को नूंह हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर स्टेटस रिपोर्ट जारी की, जिसके अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए, 295ए, 505 (2) के तहत दस जिलों में 29 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके तहत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य धाराओं के तहत 113 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 305 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विज के अनुसार अब तक कुल 142 मामले दर्ज करके 312 लोगों को गिरफ्तार किया गया हे। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार की सुबह तक 106 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक नूंह में मामले दर्ज किए गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵