back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haryana: हरियाणा के मेवात में भगवा यात्रा पर पत्थरबाजी, कई गाड़ियां फूंकी; क्षेत्र में तनाव

Haryana: गुरुग्राम से चलकर मेवात के नल्हड़ स्थित भगवान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही बृज मंडल यात्रा पर सोमवार को मेवात में जमकर पथराव किया गया।

गुरुग्राम, हि.स.। गुरुग्राम से चलकर मेवात के नल्हड़ स्थित भगवान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही बृज मंडल यात्रा पर सोमवार को मेवात में जमकर पथराव किया गया। पथराव से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हमलावरों ने गाड़ियों में आगजनी का भी प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

यात्रा में विश्व हिंदू परिष्द और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थे शामिल

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गुरुग्राम के सिविल लाइन टैंक पार्क के पास से बृज मंडल यात्रा मेवात के नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुई थी। इस यात्रा को भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने रवाना किया था। भगवान शिव, भगवान राम के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता इस यात्रा को लेकर गुरुग्राम से सोहना के रास्ते मेवात में पहुंच थे। हर साल की तरह यह यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही थी। कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर भगवा झंडे लगाए थे। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिष्द और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

कई गाडिय़ों में आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई

गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत के अनुसार यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल्हड़ पहुंची, इसी दौरान शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। बताया कि कई गाडिय़ों में आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नियंत्रण पाया। इस घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर इस घटना की शुरुआत किस तरह से हुई। किस पक्ष की तरफ से ऐसी बात चली कि पथराव जैसी स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ बयान नहीं दे रहे।

घटना को बताया निंदनीय

गुरुग्राम से रवाना करने के दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बताया कि ऐसा होना सही नहीं है। हम किसी के धर्म में बाधा नहीं डालते तो दूसरों को भी नहीं डालनी चाहिए। हो सकता है कुछ शरारती तत्वों, विपक्षी राजनीतिक दलों का यह एजेंडा हो सकता हो। देश में सबको अपनी भाषा बोलने, परंपरा निभाने की स्वतंत्रता है। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देकर सरकार काम कर रही है, ऐसे में इन घटनाओं का होना निंदनीय है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...