back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indian Railways: वडोदरा मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों का ‘अमृत स्टेशन योजना’ के तहत होगा विकास

Vadodara: पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि 15 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास किया जा रहा है।

वडोदरा, हि.स.। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल की वर्ष 2022-23 के लिए गठित रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की इस वर्ष की चौथी बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र से सम्बंधित यात्री सुविधाओं को बढ़ाने, रेलवे संबंधी समस्याओं के शीघ्र निराकरण करने व उनकी उचित मांगों पर सकारात्मक विचार विमर्श किया गया।

15 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास

समिति के अध्यक्ष एवं मंडल रेल प्रबंधक जीतेन्द्र सिंह ने सदस्यों को आश्वस्त किया कि यात्री सुविधाओं का विकास वडोदरा मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मंजू मीना ने पावर प्वाइंट प्रजेंटशन के माध्यम से वडोदरा मंडल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वडोदरा मंडल के 15 रेलवे स्टेशनों का अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास किया जा रहा है।

नई परियोजनाओं की प्रगति एवं व्यवस्था को दिए गए सुझाव

बैठक के दौरान सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की यात्री सुविधाओं, ट्रेनों के संचालन, नई परियोजनाओं की प्रगति एवं व्यवस्था में सुधार से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए। समिति के अध्यक्ष सिंह ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके उचित सुझावों पर यथासंभव कार्रवाई की जाएगी।

ये लोग रहे उपस्थित बैठक में

बैठक में अमित शाह, हबीब लोखंडवाला, हबीब व्होरा, ओमकारनाथ तिवारी, विट्ठलदास पटेल, अविनाश कुमार राठवा उपस्थित थे। बैठक के अंत में मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बैठक में उपस्थित होने व अमूल्य सुझावों देने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

वैष्णो देवी से दिल्ली और वाराणसी के लिए होली स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट डिटेल्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Northern Railway Jammu Division ने होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵