back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gujarat News: BJP के नेता का दावा, गुजरात देशभर में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी देने वाला प्रदेश बना

Gujarat News: मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान 5 वर्षों की अवधि में रोजगार कार्यालयों द्वारा 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया है।

गांधीनगर/अहमदाबाद,हिन्दुस्थान समाचार। रोजगार कार्यालयों द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के मामले में गुजरात वर्ष 2002 से लगातार देश में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। गुजरात ने इस परिपाटी को इस वर्ष भी बरकरार रखा है। राज्य के श्रम एवं रोजगार मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से प्रतिवर्ष जारी की जाने वाली रिपोर्ट के हवाले से कहा कि गुजरात के लिए यह गर्व की बात है कि ‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 के दौरान रोजगार कार्यालयों के द्वारा रोजगार के अवसर प्रदान करने के मामले में गुजरात ने एक बार फिर प्रथम स्थान अर्जित किया है।

15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार किया गया प्रदान

मंत्री बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि वर्ष 2018-19 से 2022-23 के दौरान 5 वर्षों की अवधि में रोजगार कार्यालयों द्वारा 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इस अवधि में 7 हजार से अधिक भर्ती मेलों के आयोजन से ही राज्य के लगभग 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराने तथा ऑनलाइन व्यवस्था के माध्यम से नियोक्ताओं को उनकी जरूरत के मुताबिक मानव बल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने एक अभिनव पहल के अंतर्गत ‘अनुबंधम’ वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप विकसित किया है। आज यह वेब पोर्टल नियोक्ताओं और रोजगार के इच्छुक युवाओं के बीच एक पुल की भूमिका अदा कर रहा है।

गुजरात ने दिया देश का 43 फीसदी रोजगार

‘रोजगार विनिमय सांख्यिकी-2023’ की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में देश के सभी राज्यों द्वारा कुल 6,44,600 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है, जबकि अकेले गुजरात ने इसका 43 फीसदी यानी 2,74,800 युवाओं को रोजगार मुहैया कराया है। देश में 13,67,600 अधिसूचित रिक्तियां पंजीकृत की गईं। वहीं, गुजरात 3,59,900 अधिसूचित रिक्तियों के पंजीकरण के साथ देश में दूसरे स्थान पर है।

अनु. जाति और जनजाति के युवाओं को रोजगार देने में भी गुजरात अव्वल

मार्च-2023 में जारी रिपोर्ट के अनुसार गुजरात अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में भी देश भर में अव्वल है। देश में 2022 के दौरान अनुसूचित जाति के 38,700 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया, जिसकी तुलना में गुजरात में देश का 58 फीसदी यानी 22,600 अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार मुहैया कराया गया। इसके अलावा, वर्ष 2022 में देश में अनुसूचित जनजाति के 22,000 उम्मीदवारों को मिली नौकरी का 86 फीसदी यानी 19,100 अनुसूचित जनजाति युवाओं को अकेले गुजरात में रोजगार दिया गया है।

महिलाओं को रोजगार देने में गुजरात दूसरे स्थान पर

गुजरात राज्य आज केवल पुरुषों को ही नहीं, बल्कि महिलाओं को भी रोजगार के समान अवसर प्रदान कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात राज्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के मामले में देश में दूसरे स्थान पर है। देश भर में वर्ष 2022 के दौरान 1,22,700 महिलाओं को दिए गए रोजगार के मुकाबले गुजरात ने 45,800 यानी 37 फीसदी महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया है। इसके अलावा, रोजगार की इच्छुक महिलाओं के नाम पंजीकरण में भी गुजरात देश में प्रथम स्थान पर आया है। समग्र देश में 8 फीसदी महिला उम्मीदवारों के नाम पंजीकरण में गुजरात का योगदान करीब 75 फीसदी है।

  • गुजरात ने 2022 में देश के 43 फीसदी यानी 2.74 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार दिया

  • अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं को रोजगार देने में गुजरात देश में प्रथम

  • अनुसूचित जाति के देश के 58 फीसदी यानी 22,600 उम्मीदवारों को गुजरात में रोजगार मिला

  • अनुसूचित जनजाति के देश के 86 फीसदी यानी 19,100 युवाओं को गुजरात ने दिया रोजगार

  • महिलाओं को रोजगार के अवसर देने में गुजरात देश भर में दूसरे स्थान पर

Advertisementspot_img

Also Read:

गुजरात में अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, AAP पार्टी के किसान नेता राजूभाई करपड़ा ने दिया इस्‍तीफा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...