back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नेपाल के मेयर की लापता बेटी दो दिन बाद सुरक्षित मिली, गोवा से हुई थी लापता

Nepal Mayor Daughter Missing: नेपाल के एक मेयर की बेटी आरती हमाल के गोवा में लापता होने की सूचना के बाद गोवा पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नेपाल के मेयर गोपाल हमाल की लापता बेटी आरती हमाल मिल गई हैं। आरती सोमवार से लापता थीं। उन्हें आखिरी बार गोवा में देखा गया था, जिसके बाद से उनकी कोई सूचना नहीं मिल पा रही थी। उनके लापता होने की सूचना के बाद से गोवा पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी, बुधवार को उन्हें ढूंढ लिया गया है। आरती सुरक्षित बताई जा रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरती ओशो की अनुयायी थी और कुछ महीनों से गोवा में रह रही थीं। वो ओशो मेडिटेशन सेंटर में काम कर रही थीं। जब परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पाया तो उन्होंने भारतीय दूतावास के जरिए गोवा पुलिस से संपर्क किया। इसके साथ ही गोपाल हमाल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी को ढूंढने की अपील भी की थी।

गोपाल हमाल के परिवार ने गोवा में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरती की तलाश शुरू की थी। आरती की छोटी बहन और उनके पति भी उन्हें ढूंढने के लिए गोवा पहुंच गए थे।

सोशल मीडिया पर दी बेटी के मिलने की सूचना

आरती के मिलने के बाद गोपाल हमाल ने ट्विटर (अब X) पर उनके मिलने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “मैं अपने सभी शुभचिंतकों को बताना चाहता हूं कि मेरी बेटी आरती गोवा में सुरक्षित मिल गई है। मैं बताना चाहूंगा कि मेरी बड़ी बेटी आरती, अपनी छोटी बहन और उसके पति के साथ सुरक्षित है। “

इसके साथ ही गोपाल हमाल ने आरती को ढूंढने में मदद करने वालों का आभार व्यक्त किया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...