back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

New Delhi: अनुराग ठाकुर ने कहा- इतिहास जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा

New Delhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने देश को जो घाव दिए हैं, इतिहास उसका गवाह है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस ने देश को जो घाव दिए हैं, इतिहास उसका गवाह है। इतिहास पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगा।

नेहरू ने जम्मू एवं कश्मीर की जिम्मेदारी ली थी लेकिन उसे भी ठीक से नहीं निभा पाए

अनुराग ठाकुर ने आज यहां एक कार्यक्रम में कहा कि नेहरू ने जो गलतियां की हैं, उसका खमियाजा आज भी लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 553 से ज्यादा रियासतों को शामिल करवाया और नेहरू ने एक जम्मू एवं कश्मीर की जिम्मेदारी ली थी लेकिन उसे भी ठीक से नहीं निभा पाए।

कांग्रेस इन सब गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिशें कर रही है

अनुराग ठाकुर ने पूछा कि राहुल गांधी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लिए किसको जिम्मेदार मानते हैं? 1962 में चीन के साथ युद्ध में 3000 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन था? कांग्रेस इन सब गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिशें कर रही है।

अमित शाह से इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता: राहुल गाँधी

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि पंडित नेहरू ने भारत के लिए अपनी जान दे दी। वह वर्षों तक जेल में रहे। अमित शाह इतिहास से अनजान हैं। उनसे इतिहास जानने की उम्मीद नहीं कर सकता, उन्हें इसे दोबारा लिखने की आदत है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Haryana Cross Voting Row: अगर थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें… क्रॉस-वोटिंग पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, विधायकों से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हरियाणा राज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। क्रॉस-वोटिंग के आरोपों को लेकर कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵