back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज केजरीवाल करेंगे पहला चुनावी रोड शो: पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर तय करेंगे रणनीति, जानें पूरे दिन का प्लान

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम बेल मिलने के बाद आज अरविंद केजरीवाल पहला रोड शो करेंगे। साथ ही वह हनुमान मंदिर जाएंगे और पूजा करेंगे। इसके अलावा चुनावी रणनीति भी तैयार करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को अंतरिम बेल मिलने के बाद पार्टी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। अरविंद केजरीवाल करीब 50 दिन जेल में बिताने के बाद अंतरिम बेल पर बाहर आए हैं। उनके बाहर आने से उन दलों ने भी चैन की सांस ली है जिनके साथ उन्होंने गठबंधन किया है। यह अंतरिम बेल केवल 1 जून तक सीमित है। साथ ही इस दौरान वह केवल चुनावी कैंपेन कर सकते है और मतदान कर सकते हैं। इसके अलावा ना के दिल्ली सचिवालय जा सकते है और ना ही सीएम पद का कोई काम कर सकते है।

क्या है आज का केजरीवाल का प्रोग्राम

अंतरिम बेल पर जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली रैली करेंगे। साथ ही माहौल जानने के लिए कार्यकर्ताओं से भी बात कारेंगे, जिसके बाद वह अपनी रैलियां प्लान करेंगे। केजरीवाल आज सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बता दें कि केजरीवाल को अंतरिल बेल मिलने पर उसनी पत्नी ने भी हनुमान जी का शुक्रिया अदा किया था।

तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़ने की कही बात

शुक्रवार को जेल के बाहर आने के बाद अरविदं केजरीवाल ने ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे लगाए। अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आकर कहा कि मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन देश की जनता के साथ की मुझे जरूरत है। हमें मिलकर इस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। केजरीवाल ने कहा कि मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं। हनुमान जी के आशीर्वाद से ही आज मैं आप सबके बीच हूं।

जाएंगे हनुमान मंदिर और करेंगे पूजा

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल का जेल से निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। हनुमान जी की कृपा से वो हम सबके बीच बाहर आए हैं, तो जरूर कुछ बड़ा होगा। उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। साथ ही बाद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी रणनीति तैयार की जाएगी।

आज करेंगे पहला रोड शो

अरविंद केजरीवाल आज लोकसभा चुनावों को लेकर पहला रोड शो करेंगे। पार्टी उम्मीदवार सहीराम पहलवान के लिए वह महरौली में रोड शो करेंगे। रोड शो में पार्टी के अनेक छोटे-बड़े नेता और कार्यकर्ता मोजूद रहेंगे। दिल्ली में सभी सात सीटों के लिए 25 मई को मतदान होना है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Mangalwar Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारी मंत्रों का करें जाप, मिट जाएंगे सारे संकट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मंगलवार का दिन पूजा अर्चना करने के लिए बहुत ही खास माना जाता है। क्योंकि आज हनुमान जी की पूजा...
spot_img

Latest Stories

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...