back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल के खिलाफ भाजपा के विज्ञापन अपमानजनक, कोलकाता हाई कोर्ट के फैसले में SC ने दखल देने के किया मना

भाजपा ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा की याचिका को किया खारिज।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलकाता हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में भारतीय जनता पार्टी को तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आपत्तिजनक विज्ञापन करने से रोका है। अपने आदेश में कोलकाता हाई कोर्ट ने भाजपा को ऐसे विज्ञापनों को लोकसभा चुनाव के दौरान चलाए जाने जाने से रोका। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए भाजपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया।

क्या कहा बेंच ने?

जस्टिस जेके महेश्वरी और जस्टिस केवी विश्वनाथन की अवकाश पीठ ने याचिका को लेकर साफ तौर पर स्पष्ट कर दिया किया भाजपा द्वारा किए गए विज्ञापन अपमानजनक थे। पीठ ने कहा कि प्रथ्म दृष्टि से विज्ञापन निःसंदेह अपमानजनक थे, हम इस तरह के और विज्ञापनों की इजाजत नहीं दे सकते, बेशक आप खुद को प्रोमोट कर सकते हैं। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि इस प्रकार के विज्ञापन मतदाता की किसी भी प्रकार से मदद नहीं करेंगे। जस्टिस विश्वनाथन ने कहा कि ये सिर्फ आपकी मदद करेंगे।

भाजपा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई

पीठ भाजपा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें भाजपा ने कोलकाता हाई कोर्ट के ऑर्डर को चुनौती दी थी। कोलकाता हाई कोर्ट ने अपने आदेश में भाजपा को तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ आपमानजनक और निंदनीय विज्ञापन करने से रोका था।

हाई कोर्ट की खंडपीठ ने दखल देने से किया मना

हाई कोर्ट की एक खंडपीठ पहले ही सिंगल-जज के अंतरिम फैसले में दखलअंज़ानी करने से मना करा दिया था। साथ ही खंडपीठ ने कहा थी कि इस तरह से विज्ञापन से राजनीतिक पार्टियों के बीच रिश्ते खराब होंगे, जिसका खामियाज़ा मतदाता को ही गुमराह होकर भरना पड़ेगा।

क्या हुआ सुनवाई के दौरान?

आज सुनवाई के दौरान, वरिष्ठ वकील पीएस पटवालिया, जो भाजपा की तरफ से वकील के तौर पर पेश हुए उन्होंने कहा कि यह विज्ञापन तथ्यों के आधार पर तैयार किए गए और भाजपा को सिंगल जज की बेंच ने नहीं सुना था। कोर्ट ने विज्ञापनों को देखने के बाद कहा कि वह हाई कोर्ट के फैसले में दखल नहीं देना चाहते।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵