back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में इन नामों पर लगाई मुहर, इसमें अनुराग ठाकुर, नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेता शामिल

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अपने बड़े नेताओं का ऐलान किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने कैंडिडेट्स की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में अपने बड़े नेताओं का ऐलान किया है। इनमे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर, प्रह्लाद जोशी जैसे बड़े नेताओ का नाम शामिल है। भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, त्रिपुरा और उत्तराखंड के 72 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाजपा ने अपनी पहली सूची में195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। अब भाजपा की दूसरी सूची मिलाकर 267 उम्मीदवार के नाम घोषित हो गए हैं।

ऐसे कई दिग्गज नेताओं को भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में शामिल किया है

भाजपा की दूसरी सूची में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। हरियाणा के सिरसा से अशोक तंवर को लोकसभा चुनाव 2024 का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को हावेरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को धारवाड़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को नागपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे को बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। तेजस्वी सूर्या को बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। मनोहर लाल खट्टर को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। राव इंद्रजीत सिंह यादव को गुड़गांव लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। ऐसे कई दिग्गज नेताओं को भाजपा ने अपनी दूसरी सूची में शामिल किया है।

दिल्ली में इन उम्मीदवारों पर भाजपा ने जताया अपना विश्वास

भाजपा की केंद्रीय चयन समिति ने इस बार अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है, जहां बीजेपी ने दो बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन का इस बार टिकट काट दिया है, तो उनकी जगह भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक लोकसभा सीट से अपना कैंडिडेट बना दिया है। पश्चिमी दिल्ली की लोकसभा सीट से भी 2 बार सांसद रहे परवेश सिंह वर्मा का भी टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह कमलजीत सहरावत को इस सीट से लोकसभा का टिकट दिया गया है। भाजपा ने दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी का टिकट काट दिया है और उनकी जगह इस सीट से रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दिया गया है।

वहीं नई दिल्ली लोकसभा सीट से मीनाक्षी लेखी का भी टिकट कट गया है और उनकी जगह दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को इस सीट से टिकट दिया है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से हंसराज हंस का टिकट भी काट दिया गया है और उनकी जगह इस सीट से योगेश चंदोलिया को लोकसभा का टिकट दिया गया है। वहीं पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर का टिकट भी काट दिया गया है, वैसे गौतम पहले ही चुनाव न लड़ने की अपनी घोषणा कर चुके थे। अब उनकी जगह इस सीट से हर्ष मल्होत्रा को लोकसभा का टिकट दिया गया गई है। उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी पर भाजपा ने फिर से अपना विश्वास जताया है और उन्हें इस सीट से फिर से लोकसभा का टिकट दिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लोकसभा में ई-सिगरेट को लेकर जमकर हुई नोकझोंक! अनुराग ठाकुर ने TMC सांसद पर लगाए आरोप तो संसद में मचा बवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उस समय हंगामा मच गया जब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सदन के भीतर ई-सिगरेट पीने...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...