back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Priyanka Gandhi Hospitalized: प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती; जानें हेल्थ अपडेट

New Delhi: प्रियंका गांधी की आज अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें डीहाईड्रेशन और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया।

प्रियंका गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी

प्रियंका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हांलाकि, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी को डीहाईड्रेशन और पेट में संक्रमण की शिकायत थी।

‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो पाएंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी खराब सेहत के चलते राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ में शामिल नहीं हो पाएंगी। राहुल गांधी की यात्रा आज उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ पहुंची। वहां उन्होंने लोगों से मुलाकात की और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उनकी यात्रा आज रात अमेठी पहुंचेगी। अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजुद हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी खड़े हुए थे। लेकिन BJP से स्मृति ईरानी ने बाजी मार ली थी। स्मृति ईरानी और गांधी परिवार खासकर पाहुल गांधी में आए दिन राजनीतिक मुद्दों को लेकर जबरदस्त टकराव देखने को मिलती है।

क्या प्रियंका गांधी बनाई राजनीति से दूरी?

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद प्रियंका गांधी किसी भी रैली या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुईं थी। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव 2023 में हार मिलने के बाद इंडिया गठबंधन में फूट डल गई है, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में गठबंधन में शामिल होने से इंकार कर दिया और अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। बिहार में नीतीश कुमार ने RJD के साथ गठबंधन तोड़कर NDA में शामिल हो गए हैं। इसी के साथ नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से भी किनारा कर लिया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

BJP से दूरी, बाकी दलों से दोस्ती! UP चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने खोले पत्ते, कहा- इन पार्टियों के साथ कर सकते हैं...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चंद्रशेखर आजाद बाराबंकी में आयोजित कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने...
spot_img

Latest Stories