back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हैदराबाद में हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

हैदराबाद, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक यूट्यूबर और तीन अन्य को गिरफ्तार किया है। यूट्यूब चैनल 7 आर्ट चलाने वाली सरयू को पुलिस ने अन्य लोगों के साथ बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के फिल्म नगर स्थित उसके कार्यालय से सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। बाद में पुलिस द्वारा नोटिस जारी कर उन्हें मंगलवार को पेश होने का निर्देश देने के बाद छोड़ दिया गया। एक स्थानीय रेस्तरां के प्रचार अभियान के तहत पिछले साल सिरसिला में प्रदर्शित उनकी शॉर्ट फिल्म में हिंदू देवताओं का अपमान करने के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारियां की गईं। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सिरसिला के जिला अध्यक्ष चपुरी अशोक सिरसिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी कि सरयू और उनके कलाकारों ने हिंदू समुदाय और महिलाओं को नीचा दिखाया है। प्राथमिकी सिरसिला पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी, लेकिन बाद में इसे हैदराबाद के बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया गया था। सरयू, (जो एक पूर्व बिग बॉस तेलुगु प्रतियोगी हैं) को शॉर्ट फिल्म के निर्माता और निर्देशक श्रीकांत रेड्डी और कार्तिक और कृष्ण मोहन के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिन्होंने शॉर्ट फिल्म में अभिनय किया था। –आईएएनएस एचके/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...