back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Excise Policy: ED के सामने पेश होने से केजरीवाल का इनकार, BJP मुख्यालय के बाहर करेंगे विरोध प्रदर्शन

New Delhi: पहले हेमंत सोरेन और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों पर ED ने अपनी नजरों बनाई हुई हैं। केजरीवाल ने आज भी ED के सामने पेश होने से इंकार कर दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ED के पांचवें समन को ठुकरा दिया है। आज ED के सामने केजरीवाली के पेशी है लेकिन केजरीवाल ने इसे गैरकानूनी और राजनीतिक बताया। इससे पहले भी ED केजरीवाल को चार बार समन भेज चुकी है। जिसका मुख्यमंत्री ने हमेशा विरोध किया है। इस पर आम आदमी पार्टी ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि BJP केंद्रीय ऐजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। AAP ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करके दिल्ली में AAP की सरकार को गिरा दें।

कब-कब ED ने केजरीवाल को भेजा समन

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल 2023 में 2 नवंबर और 21 दिसंबर इसके बाद नए साल की शुरुआत में 3 जनवरी और 18 जनवरी के लिए ED द्वारा भेजे गए समन में एक बार भी पेश नहीं हुए। हर बार उन्होंने अपने कार्यों में व्यस्त होने का कारण बताया।

BJP के मुख्यालय के बाहर AAP आज करेगी प्रदर्शन

पंडित दीनदयाल मार्ग पर स्थित BJP मुख्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी आज विरोध प्रदर्शन करेगी। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी ने BJP मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।

क्या हेमंत सोरेन की तरह केजरीवाल की भी होगी गिरफ्तारी?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बुधवार की रात ED ने जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। इस मामले की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में होनी थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। ED की तलवार इस समय केजरीवाल पर भी लटक रही है, हेमंत सोरेन ने भी ED द्वारा भेजे गए 9 समनों को नकारा और 10वें समन पर हेमंत सोरेन ED के सामने पेश हुए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...