back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनीष सिसोदिया को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, हफ्ते में एक बार ED-CBI की कस्टडी में मिल सकते हैं पत्नी से

New Delhi: आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) नेता मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की हिरासत में अपनी बीमार पत्नी से सप्ताह में एक बार मिलने की अनुमति दे दी है। मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया मल्टीपल स्केलेरोसिस नाम की बीमारी से पीड़ित हैं।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नहीं मिली जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने निचली अदालत के 30 अप्रैल के आदेश को चुनौती देने वाली सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें अपनी पत्नी से हफ्ते में एक बार मिलने वाली याचिका को अनुमति दे दी है। इससे पहले कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उनके अनुरोध को ED ने भी स्वीकार कर लिया। ED के वकील ने कहा कि अगर आदेश जारी रखा जाता है तो जांच एजेंसी को कोई आपत्ति नहीं है।

दिल्ली आबाकारी नीति मामले में जेल में बंद मनीष सिसोदिया

दिल्ली आबकारी नीति में अनियमितताओं के संबंध में उनके खिलाफ अलग-अलग मामलों में विशेष अदालत द्वारा जमानत देने से इनकार किए जाने के दो दिन बाद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। विशेष अदालत के अनुसार, सिसोदिया ने व्यक्तिगत रूप से और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर दिल्ली आबाकारी नीति से संबंधित अदालती कार्यवाही में देरी करवाई। CBI ने पिछले साल 26 फरवरी को सिसोदिया को यह कहते हुए गिरफ्तार किया था कि उन्होंने दिल्ली आबाकारी नीति मामले में AAP नेता के खिलाफ कई सबूत बरामद किए थे। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को तिहाड़ जेल भेजने का आदेश दिया था। इसके बाद में ED ने उन्हें जेल से गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली आबाकारी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी जेल में बंद हैं। उन्होंने जेल में रहकर सरकार चलाने का फैसला लिया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...