back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

परीक्षार्थी प्रदेशभर से परीक्षा देने जयपुर-उदयपुर आएंगे, परीक्षा होते ही लौट जाएंगे

जयपुर, 17 अप्रैल (हि.स.)। राज्य के गृह विभाग ने संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से रविवार (18 अप्रैल) को जयपुर एवं उदयपुर केन्द्रों पर प्रस्तावित एनडीए एण्ड एनए एक्जामिनेशन (प्रथम) 2021 के लिए एडवायजरी जारी की है। गृह विभाग ने साफ किया है कि इस परीक्षा के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए जयपुर आएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के बाद गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। एनडीए एण्ड एनए एक्जामिनेशन (प्रथम) 2021 के लिए जयपुर में 74 एवं उदयपुर में 07 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा की प्रबंध व्यवस्था राज्य सरकार कर रही है। गृह विभाग के शासन सचिव ने कोरोना महामारी के मद्देनजर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी दिशानिर्देशों की पालना के लिए पुलिस आयुक्त जयपुर एवं जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर को निर्देशित किया है। परीक्षा में स्टॉफ, परीक्षार्थियों, गोपनीय सामग्री पहुंचाने वाले वाहनों के आवागमन, स्कूल खोलने में सहयोग संबंधी व्यवस्थाओं के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

ठंड के मौसम में सुकून और एडवेंचर दोनों का लें आनंद, ये 5 डेस्टिनेशन आपकी यात्रा को बनाएंगे यादगार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और यह घूमने का सबसे बेहतरीन समय माना जाता है। अगर...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵