back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, राउज ऐवन्यू कोर्ट ने 20 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

New Delhi: राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राउज ऐवन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। राउज ऐवन्यू कोर्ट में स्पेशल जज कावेरी बवेजा ने मामले की सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत के फैसले को सुरक्षित रख लिया है।

9 मई को होगी अगली सुनवाई

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल फैसला नहीं सुनाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में 9 मई को फिर से सुनवाई होगी। दूसरी तरफ दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है।

इस शर्त पर मिल सकती है जमानत

सुप्रीम कोर्ट की डिविजन बेंच ने कहा कि जमानत पर रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल किसी फाइल पर साइन नहीं करेंगे। इस पर उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि केजरीवाल तब तक किसी फाइल पर साइन नहीं करेंगे जब तक LG उनसे ऐसा करने को न कहें, लेकिन LG किसी भी काम को ये कहकर न रोकें कि मुख्यमंत्री ने साइन नहीं किया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान अरविंद केजरीवाल कोई भी ऑफिशियल काम नहीं कर सकते हैं।

केजरीवाल के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि “अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं है।” सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा- “केजरीवाल मुख्यमंत्री हैं और ये चुनाव का माहौल है।” सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये असाधारण स्थिति है। सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत के मामले में 1 बजे सुनवाई के दौरान फैसला होगा। इस मामले में ED ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी दलीले पेश करते हुए कहा कि “साल 2022 में गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल जिस 7 स्टार होटल में ठहरे थे उस बिल के एक हिस्सा का भुगतान दिल्ली सरकार के जनरल एडमिनीस्ट्र्रैशन डिपार्टमेंट ने भरा था।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर इन दिनों हलचल तेज हो गई है और इसका केंद्र बने हैं राघव चड्ढा (Raghav...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵