back to top
32.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली NCR के बाद लखनऊ के एमिटी स्कूल में आया Bomb Threat वाला मेल

पुलिस ने कहा कि दिल्ली और नोएडा के लगभग 100 स्कूलों में जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, जिन्हें ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली-NCR के 100 स्कूलों में बम थ्रेट से जुड़ा जो मेल भेजा गया था वैसा ही मेल लखनऊ के एमिटी स्कूल में भी भेजा गया है। हालांकि, ये ईमेल फर्जी निकले है। दहशत फैलाने के मकसद से भेजे गए इन ईमेल्स ने सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। तुरंत एक्शन में आई पुलिस और बम स्क्वाड्स ने स्कूल खाली करवाए और तलाशी ली। किसी भी स्कूल में बम नहीं मिला, हालांकि, सवाल बच्चों की सेफ्टी से जुड़ा है, ऐसे में पेरेंट्स इस घटना से खासे परेशान हैं। गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि वो ईमेल फर्जी था। वहीं दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ईमेल की सूचना मिलने के बाद प्रोटोकॉल के तहत सभी स्कूलों की तलाशी ली गई। पर लग रहा है कि ये धमकियां फर्जी थीं। हम जनता से अपील करते हैं कि वो घबराए नहीं और शांति बनाए रखे।

मंगलवार को भी आया था मेल

दिल्ली पुलिस (क्राइम), स्पेशल सीपी, रविंद्र यादव ने कहा कि मंगलवार को इसी प्रकार का ईमेल कुछ अस्पतालों को भी भेजा गया था। अस्पतालों की जांच में भी कोई बम नहीं मिला था। स्कूलों में बम से जुड़े ईमेल को लेकर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि ईमेल की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम बम स्क्वाड और फायर ब्रिगेड के साथ संबंधित स्कूलों में पहुंची थी और वहां पूरी जांच की थी।

किस-किस स्कूल को मिली धमकी

दिल्ली पब्लिक स्कूल स्कूल (द्वारका, ईस्ट ऑफ कैलाश, नॉलेज पार्क 5, आरके पुरम, सेक्टर 122, वसंत विहार) , ईस्ट मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल, संस्कृति स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, बीजीएस विजनाथम स्कूल, द्वारका, द्वारका में जी डी गोयनका, गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, दिल्ली, सलवान पब्लिक स्कूल, दिल्ली, सेंट थॉमस गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल और दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम स्थित डी.ए.वी स्कूल दिल्ली के उन 100 स्कूलों में शामिल रहे, जिन्हें मेल मिला। वहीं नोएडा में डीपीएस और एपीजे स्कूल को भी ऐसा ही धमकी भरा मेल मिला।

स्कूल प्रशासन ने लिया कदम

स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए फौरन स्कूल परिसर खाली करवा दिए और बच्चों को घर भेज दिया। डीपीएस नोएडा कि प्रधानाचार्य की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा ने एतिहात बरतते हुए, मेल के आने के बाद ही सुरक्षा की नजर से बच्चों को घर लौटा दिया।

कहां से आया है मेल

शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि मेल को रूस से भेजा गया है। पुलिस ने आई.पी एड्रेस की जांच करने के बाद यह कहा है। लेकिन पुलिस को शक है कि किसी ने प्रोक्सी सर्वर और वीपीएन की मदद से अपना आई.पी एड्रेस बदल कर मेल भेजा है। पुलिस के अनुसार, आई.पी एड्रेस की भाषा रूसी है इसलिए मेल को देश के बाहर का बताया जा रहा है।

क्या होता है आई.पी एड्रेस

आई.पी एड्रेस उस देश का कोड होता है जहां से बैठ कर इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाए। हालांकि अगर कोई तकनीक का जानकार हो तो वह तकनीक की मदद से आईपी एड्रेस को बदल सकता है, जिससे यह पता करना मुश्किल हो सकता है कि इंटरनेट पर कोई गतिविधि सटीक तौर पर किस देश में बैठ कर की गई है।

दिल्ली के उपराज्यपाल का सख्त रुख

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का कहना है कि उन्होंने पुलिस को आदेश दिए हैं कि मामले के पीछे के आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ें। सक्सेना ने ‘एक्स’ पर लिखते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की है और दिल्ली-एनसीआर के स्कूल में बम धमाके वाले मामले वाली रिपोर्ट दे। साथ ही स्कूल परिसर को अच्छी तरह जांचें, मामले में कहीं लापरवाही न बरती जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अभिभावको से गुजारिश करता हूं कि वे पैनिक न करें और प्रशास का साथ दें अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए। गुनाहगारों को बक्शा नहीं जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बजट से पहले हड़कंप; स्पीकर Vijender Gupta को आया ईमेल, PM मोदी...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह...
spot_img

Latest Stories

Ekadashi का व्रत क्यों है खास, जानिए क्या हैं इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Ekadashi) का व्रत...

Nora Fatehi की हॉटनेस ने ढाया कहर, साड़ी में एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इन...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵