back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Air Pollution: Delhi-NCR की हवा हुई दमघोंटू, ग्रैप-4 के प्रतिबंध लागू; निर्माण गतिविधियों पर लगी रोक

Delhi Air Pollution: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता स्तर में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में ग्रैप-4 के तहत 8-सूत्रीय कार्य योजना लागू की है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गयी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने वायु गुणवत्ता स्तर में और गिरावट को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से पूरे एनसीआर में ग्रैप-4 के तहत 8-सूत्रीय कार्य योजना लागू की है।

कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध

दिल्ली में सभी तरह की कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन की गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली और एनसीआर के राज्यों के स्कूलों में प्राथमिक के अलावा माध्यमिक और शिक्षा विद्यालयों को भी ऑनलाइन क्लासेस लगाने की छूट रहेगी। संबंधित राज्य इस संबंध में निर्णय ले सकते हैं। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दे सकती है। इसके अलावा राज्य सरकारी गैर जरूरी गतिविधियों और आवाजाही पर भी रोक लगा सकती है। शैक्षणिक संस्थाओं को बंद रखना के लिए कह सकती है। साथ ही सम-विषम के माध्यम से परिवहन को अनुमति दे सकती है।

ट्रकों की एंट्री पर लगा प्रतिबंध

पाबंदियों के चलते अब दिल्ली में जरूरी सामान के अलावा अन्य किसी भी सामग्री को ले जा रहे ट्रकों की एंट्री पर प्रतिबंध होगा। इसके अलावा हल्के वाणिज्यिक वाहनों पर भी इसी तरह का प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों और सीएनजी वाहनों को इससे छूट रहेगी। उल्लेखनीय है कि आज सुबह 5 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 454 था। यह लगातार प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण अपराह्न 03 बजे बढ़कर 463 हो गया था।

उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदूषकों को दिल्ली की ओर ले जा रही हैं

माना जा रहा है कि प्रतिकूल मौसम संबंधी स्थितियों, खेतों में आग लगाने की बढ़ती घटनाओं के साथ कम गति वाली उत्तर-पश्चिमी हवाएं प्रदूषकों को दिल्ली की ओर ले जा रही हैं। इसके चलते एक्यूआइ में अचानक वृद्धि हुई है। पर्यावरण मंत्रालय के अनुसार आयोग ने नागरिकों से सहयोग करने और ग्रैप के नागरिक चार्टर का पालन करने का आग्रह किया है। बच्चे, बुजुर्ग और श्वसन, हृदय, मस्तिष्कवाहिकीय या अन्य पुरानी बीमारियों वाले लोग बाहरी गतिविधियों से बचें और जितना संभव हो घर के अंदर रहें।

ग्रैप-4 के प्रतिबंध लागू

एनसीआर राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) और डीपीसीसी सहित ग्रैप के तहत उपायों को लागू करने के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को स्टेज- I, स्टेज- II और स्टेज- III के अलावा ग्रैप के स्टेज- IV के तहत कार्यों के सफल और सख्त कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रदूषण से चेहरे की चमक हुई फीकी? अपनाएं ये 6 आसान स्किन केयर टिप्स

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क ।बढ़ता प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों और स्वास्थ्य के लिए ही खतरा नहीं है, बल्कि यह हमारी त्वचा को भी नुकसान...
spot_img

Latest Stories

April 2026 Car Launches: कार लवर्स के लिए खुशखबरी, इस महीने लॉन्च होंगी कई दमदार गाड़ियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए...

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵