back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लश्कर का आतंकी गिरफ्तार, कुपवाड़ा में था सक्रिय

Lashkar Terrorist Arrested: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रियाज अहमद राथर को नई दिल्ली स्टेशन से रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी रियाज अहमद राथर को नई दिल्ली स्टेशन से रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान में बैठे लश्कर आकाओं के निर्देश पर रियाज अहमद राथर ने एलओसी के पार से हथियार व गोला बारूद प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि कुपवाड़ा में हाल ही में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक रियाज अहमद को 04 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। वह नियंत्रण रेखा के पार से हथियार और गोला-बारूद हासिल करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ साजिश रचने में शामिल था।

जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसियों से विशेष जानकारी मिली थी

बयान में कहा गया कि जम्मू-कश्मीर की जांच एजेंसियों से विशेष जानकारी मिली थी कि जिला कुपवाड़ा की तहसील करनाह के ग्राम न्यू गबरा निवासी रियाज़ अहमद राथर हाल ही में भंडाफोड़ किए गए आतंकी मॉड्यूल के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है। इस आतंकी मॉड्यूल मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार करके 5 एके राइफल (शॉर्ट), 5 एके मैगजीन, 16 शॉर्ट एके राउंड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई थी। इस संबंध में एक मामला पुलिस स्टेशन करनाह, कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर) में दर्ज किया गया था और जांच चल रही है।

सीमा पार से ऑपरेट कर रहे थे लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी

बयान में कहा गया कि ये हथियार और गोला-बारूद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी आकाओं मंजूर अहमद शेख उर्फ शकूर और काजी मोहम्मद खुशाल ने भेजे थे। दोनों सीमा पार से ऑपरेट कर रहे थे। इसी मामले में फरार रियाज़ अहमद के बारे में जानकारी दी गई कि वह 04 फरवरी को तड़के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगा। इस पर एक टीम गठित करके नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सभी प्रवेश, निकास और रणनीतिक बिंदुओं पर तैनात किया गया।

भागने की कोशिश कर रहा था रियाज़ अहमद राथर

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और भीड़ में रियाज अहमद की पहचान करके उस समय पकड़ लिया, जब वह सुबह के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के निकास गेट नंबर 1 से भागने की कोशिश कर रहा था। सघन पूछताछ में पता चला कि वह अपने दोस्त अल्ताफ के साथ जबलपुर से महाकौशल एक्सप्रेस में सवार हुआ था और 3 फरवरी को लगभग 3 बजे हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा था। वहां से उन्होंने ऑटो लिया और एनडीआरएस पहुंचे। रियाज़ अहमद राथर किसी दूसरे ठिकाने पर जाने वाला था। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। पूरी साजिश का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵