back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

AAP-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शुरू, गोपाल राय ने कहा- 5 राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी पार्टी

Lok Sabha elections 2024: इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ दिल्ली और पंजाब समेत पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। गोपाल राय ने कहा- जल्द ही होगा सीटों का...

नई दिल्ली, (हि.स.)। इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी कांग्रेस के साथ दिल्ली और पंजाब समेत पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर बात चल रही है। जल्द ही सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा।

APP पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ना चाहती है

इंडिया गठबंधन की सीट के बंटवारे को लेकर सोमवार को दिल्ली में बैठक हुई। हालांकि सीटों के बटवारे को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है कि कौन सी पार्टी किस राज्य में कितनी सीट पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी पांच राज्यों में लोकसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ना चाहती है।

ईडी का चौथा नोटिस आया तो उसे भी देखेंगे

मंत्री गोपाल राय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से दिल्ली में कथित शराब घोटाले के आरोप में दिए गए नोटिस के मामले में कहा कि यदि चौथ नोटिस आता है तो उस पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दिल्ली में चार जनवरी से 10 जनवरी तक ‘मैं भी केजरीवाल’ जनसंवाद का कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत दिल्ली के 250 वार्ड को कवर करने का लक्ष्य है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...