back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Liquor Policy Case: ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में, सीएम केजरीवाल को भेजा एक और समन

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर एक बार समन भेजा है। ईडी केजरीवाल को सवाव-जवाब करने के लिए 3 जनवरी...

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर एक बार समन भेजा है। ईडी द्वारा केजरीवाल को भेजा गया यह तीसरा समन है। ईडी ने केजरीवाल को मामले में सवाव-जवाब करने के लिए 3 जनवरी को बुलाया है।

ईडी ने केजरीवाल को तीन जनवरी को पेश होने को कहा

आपको बता दें प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक के बाद एक तीन समन भेज चुके है। लेकिन केजरीवाल अब तक एक बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। यह सीएम केजरीवाल को ई़डी द्वारा भेजा गया तीसरा समन है। ईडी के इस समन में उन्हें तीन जनवरी को पेश होने को कहा है।

केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर दौरे पर

गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल विपश्यना के लिए पंजाब के होशियारपुर पहुंच चुके हैं और यहां 10 दिनों तक साधना में रहने वाले हैं। इससे पहले ईडी ने केजरीवाल को 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन जारी किया गया था। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल बीते बुधवार को विपश्यना के लिए गए थे। वह होशियारपुर के महिलावली गांव स्थित धम्म ध्वज विपश्यना साधना केंद्र में 10 दिनों के लिए साधना करेंगे। दिल्ली के सीएम पहले से तय विपश्यना कार्यक्रम में 30 दिसंबर तक मौजूद रहेंगे। इसी वजह से वह 21 दिसंबर को ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵