back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pankaj Udhas Death: गजल गायक पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, लंबे समय से कैंसर से थे पीड़ित

Pankaj Udhas Death: देश के बड़े गजल गायक पंकज उधास चारण का 72 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश के बड़े गजल गायक पंकज उधास चारण का 72 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। सिगर पंकज उधास की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है। फैमिली द्वारा जारी स्टेटमेंट में कहा गया है कि, बहुत भारी मन से, हम आपको बता रहें है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया इस जानकारी को आपके साथ साझा करते हुए हम बहुत दुखी हैं।

कल मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

पंकज उधास के पीआर मैनेजर के अनुसार उनका निधन आज 26 फरवरी की सुबह करीबन 11 बजे मुम्बई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था। वह लंबे समय बीमार चल रहें थे। सिंगर के निधन की न्यूज पता चलने के बाद म्यूजिक जगत में मातम पसरा हुआ है। यह खबर कई लोगों के लिए सदमे की तरह आई है। उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा। हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से सिंगर को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।

पंकज उधास को इन गजलों ने दिलाई थी शोहरत

आपको बता दें पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे। गजल गायकी को उन्होंने आम जन मानस तक पहुंचाया था। उनकी मशहूर गजलों में ‘चिट्ठी आई है’, ‘चांदी जैसा रंग है तेरा’, ‘ना कजरे की धार, न मोतियों की हार’, ‘घूंघट को मत खोल’, ‘थोड़ी थोड़ी पिया करो’, ‘चुपके चुपके सखियों से वो बातें करना भूल गई’, ‘और आहिस्ता कीजिए बातें’, ‘निकलो न बेनकाब’, ‘दीवारों से मिलकर रोना अच्छा लगता है’, ‘एक तरफ उसका घर’ आदि शामिल हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी में निकला लिवर का 22% हिस्सा, बोलीं- डॉक्टर को भी नहीं…

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से बहादुरी से लड़ रही हैं। इस कठिन समय...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: बंगाल को दिलाएंगे पुरानी पहचान, आसनसोल से TMC पर गरजे PM मोदी, कहा- ये चुनाव बदलाव का…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में प्रधानमंत्री...

CBSE DRQ Tier-2 Exam 2026 सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

FIR vs Zero FIR में क्या अंतर है? जानिए आपका कानूनी अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जब भी हम लोग किसी मुसीबत...

Hyundai Price Hike: 1 मई से महंगी होंगी Hyundai की कारें, जानिए कितनी बढ़ेगी कीमत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Hyundai ने घोषणा की है कि...

Madhyamgram सीट पर किसका रहेगा कब्जा? TMC vs BJP में कड़ी टक्कर के आसार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

KKR vs LSG: Eden Gardens में रन बरसेंगे या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें मैच प्रीव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में KKR vs LSG...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵