back to top
23.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2024 में पूरी दुनिया में होंगे सबसे ज्यादा चुनाव, जानें क्यों है खास, 60 देशों में चुनी जाएंगी नई सरकारें

साल 2024 चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में खास होने वाला है। जितना वोट साल 2024 में पूरी दुनिया में पड़ेंगे, फिर ऐसा संयोग साल 2048 में होने की संभावना है।

नई दिल्ली, रफ़्तार डेस्क। साल 2024 चुनाव को लेकर पूरी दुनिया में खास होने वाला है। इस साल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वोट पड़ेंगे। इस साल भारत में आमचुनाव होने के साथ-साथ कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इसके साथ ही इस साल पूरी दुनिया के 60 देशों में चुनाव होने वाले हैं। इंडिया टुडे की डेटा एनालिसिस यूनिट (DIU) के मुताबिक, इस साल पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा वोट पड़ने वाले हैं, अगली बार ऐसा संयोग 24 साल बाद यानी 2048 में पड़ेगा।

भारतीय मूल के उम्मीदवार को अमेरिका का राष्ट्रपति बनते देखना चाहेंगे

बताये गए 60 देशो में से कई शक्तिशाली देशो में भी चुनाव होने हैं। उनमें से कई देश जी20 और जी7 जैसे समूह का हिस्सा हैं। विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में भी इस साल चुनाव होने है। 160 मिलियन पंजीकृत मतदाताओं वाले अमेरिका में चुनाव 5 नवंबर को होंगे जब देश अपना 60वां राष्ट्रपति चुनेगा। इस बार डोनाल्ड ट्रंप के एक तगड़े प्रतियोगी के रूप में सामने आने की संभावना है। वहीं भारतीय मूल के दो रिपब्लिकन उम्मीदवार निक्की हेली और विवेक रामास्वामी भी मैदान में होंगे। सभी भारतीयों की नजर अमेरिका के इस चुनाव पर रहेगी।

पड़ोसी देशों में भी होंगे चुनाव

भारत के साथ-साथ पड़ोसी देशों में भी इस साल चुनाव होने वाले हैं। पाकिस्तान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और भूटान में चुनाव होंगे। यानी दक्षिण एशिया इस साल राजनैतिक रूप से दुनिया के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में से एक होगा। आगामी चुनावों के नतीजों पर ये भी निर्भर करता है कि आने वाले समय में भारत के रिश्ते पड़ोसी देशों के साथ कैसे रहने वाले हैं, इस वजह से भारतीयों की नज़र पड़ोसी देशों के चुनाव नतीजों पर भी रहेगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Shakti Mohan Birthday: कभी चलना-फिरना भी था मुश्किल, आज डांस की दुनिया की पहचान हैं शक्ति मोहन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । देश की जानी-मानी डांसर, कोरियोग्राफर और टीवी पर्सनैलिटी शक्ति मोहन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। आज वे डांस की दुनिया...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...