back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Hardeep Puri: भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिल

New Delhi: केन्द्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज भारत में 400 से अधिक निजी स्पेस कंपनियां हैं। भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। केन्द्रीयमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि आज भारत में 400 से अधिक निजी स्पेस कंपनियां हैं। भारत अंतरिक्ष एवं अनुसंधान क्षेत्र में विश्व के पहले पांच देशों में शामिल हो गया है। अब पूरा विश्व भारत के इस विकास के सफर में अपना विश्वास जता रहा है।

बाहरी एजेंसियां भारत की विकास कहानी में अपना विश्वास जता रही हैं

नई दिल्ली में शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि साल 2014 में जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार आई तो विपक्ष हमारे विजन के बारे में पूछता था और प्रधानमंत्री कहते थे कि वह छोटे-छोटे काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। हमारी अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। एशियाई विकास बैंक ने भारत के लिए 6.7 प्रतिशत की विकास दर का अनुमान लगाया है। बाहरी एजेंसियां भारत की विकास कहानी में अपना विश्वास जता रही हैं।

अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास कार्यक्रमों में भी किया जा रहा है

केन्द्रीयमंत्री ने कहा कि साल 1947-2014 की लंबी अवधि के दौरान हुए विकास कार्यों की तुलना में साल 2014 के बाद हुए विकास कार्य अधिक हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने विज्ञान और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग देश के विकास कार्यक्रमों में भी बढ़- चढ़ कर किया जा रहा है। ब्लू इकोनॉमी और महासागर ऐसे क्षेत्र हैं जहां सिर्फ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में देश की क्षमता का परीक्षण और विकास किया जा रहा है।

आज, हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 8 अरब अमेरिकी डॉलर की है

उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, जीआई टैग, नरेगा जैसे कई क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का बड़े पैमाने में प्रयोग किया जा रहाै। आज, हमारी अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 8 अरब अमेरिकी डॉलर की है। आज वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी लगभग 2 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में इस 2 प्रतिशत हिस्सेदारी को लगभग 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की राह पर हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा

उन्होंने कहा कि गगनयान परियोजना में मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता के प्रदर्शन की परिकल्पना की गई है और भारत ने 2040 से पहले चंद्रमा पर मानव भेजने का वादा किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

द्वारका हादसा: साहिल की मां का आरोपी के पिता पर गुस्सा फूटा, कहा- इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं, बचने नहीं दूंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के द्वारका में 13 फरवरी को हुए दर्दनाक कार हादसे में साहिल धनेशरा की मौत के बाद उनकी मां ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...