back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली, एजेंसी । इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का गुरुवार को यहां राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी इटली की समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी की राष्ट्रपति भवन में अगवानी की। मेलोनी को यहां तीनों सेनाओं का गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मेलोनी नई दिल्ली में आयोजित आठवें बहुपक्षीय सम्मेलन रायसीना डायलॉग के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी का औपचारिक स्वागत किया। यह प्रधानमंत्री मेलोनी की पहली भारत यात्रा है। यह भारत और इटली के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को और मजबूत और गहरा करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵