back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kejriwal Arrest: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP कार्यकर्ता, जंतर-मंतर पर आज करेंगे सामूहिक उपवास

New Delhi: गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आज 11 बजे सामूहिक उपवास शुरू हो रहा है। देश के 25 राज्यों की राजधानी में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम शुरू होगा।

नई दिल्ली, हि.स.। आम आदमी पार्टी की ओर से ‘केजरीवाल को आशीर्वाद’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आज केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सामूहिक उपवास होगा। दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि भाजपा पार्टी की तानाशाही और एजेंसियों के दुरुपयोग से केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में लोग उपवास करेंगे।

25 राज्यों में होगा सामूहिक उपवास

गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल को आशीर्वाद देने के लिए आज 11 बजे सामूहिक उपवास शुरू हो रहा है। उप्र, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान, झारखंड, तमिलनाडु, उड़ीसा समेत 25 राज्यों की राजधानी में सामूहिक उपवास का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके साथ ही अलग-अलग जिला मुख्यालय पर भी लोग सामूहिक उपवास करेंगे और अरविंद केजरीवाल को आशीर्वाद देंगे।

जंतर-मंतर पर होगा सामूहिक उपवास का कार्यक्रम

दिल्ली में सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर सामूहिक उपवास का कार्यक्रम होगा, यहां पर कोई भी बैनर नहीं लगाया जाएगा। यह सामूहिक और खुला मंच होगा कोई भी आकर उपवास रख सकता है। पार्टी के सभी पदाधिकारी नेता समेत सिविल सोसाइटी के पदाधिकारी व लोग भी शामिल होंगे।

विदेशों में भी केजरीवाल के समर्थन में करेंगे उपवास

गोपाल राय ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका के अंदर कई जगह भारत के रहने वाले लोग सामूहिक उपवास करेंगे। इसके अलावा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, लंदन, आयरलैंड, जर्मनी, नॉर्वे में जगह-जगह भारतीय मूल के लोग केजरीवाल के लिए सामूहिक उपवास करेंगे और उन्हें आशीर्वाद देंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपवास करने वाले लोग व्हाट्सएप नंबर 7290037700 पर फोटो और डिटेल व्हाट्सएप कर सकते हैं। इसके साथ ही केजरीवाल को आशीर्वाद डॉट कॉम पर भी फोटो और डिटेल अपलोड कर सकते हैं।

भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल करने में लगी BJP

अंत में गोपाल राय ने कहा कि 23 ऐसे लोगों को भाजपा में शामिल कर संरक्षण दिया गया, जिनके ऊपर ईडी, सीबीआई ने केस दर्ज किया था। एक तरफ सभी भ्रष्टाचारियों को पार्टी में शामिल करने में भाजपा लगी हुई है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध चल रहा है जो हाल फिलहाल मे थमता हुआ नहीं दिख रहा है। इस युद्ध...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵