back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी: फिरोजाबाद में दो फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

फिरोजाबाद (यूपी), 14 मार्च (आईएएनएस)। फिरोजाबाद पुलिस ने सरकारी मेडिकल कॉलेज में फर्जी डॉक्टर बनकर प्रैक्टिस कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संकेत कुमार और दीपक यादव के रूप में हुई है। ये मरीजों और उनके परिवारों से जबरन वसूली की शिकायत मिलने के बाद कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा गठित डॉक्टरों की एक टीम में निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मरीजों का इलाज करते हुए पकड़े गए। फिरोजाबाद उत्तर पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) संजीव दुबे ने कहा, प्रशासन द्वारा सौंपे गए दो लोगों पर आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी) के तहत मामला दर्ज किया गया है और जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों में से एक ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर का रिश्तेदार है, इसलिए स्टाफ ने कभी भी इसकी शिकायत कॉलेज प्रशासन से नहीं की। इसके अलावा, कुछ अस्पताल कर्मचारी अवैध गतिविधि में उनका समर्थन कर रहे थे। उन्होंने निजी एम्बुलेंस चालकों के साथ भी व्यवस्था की। सरकारी एंबुलेंस की जगह कमीशन के बदले मरीजों को निजी एंबुलेंस में ट्रांसफर किया जाता था। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵