back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को एक और झटका, प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने थामा भाजपा का दामन

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

नई दिल्ली, (हि.स.)। लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और संजय मयूख की मौजूदगी में गौरव वल्लभ और बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और महागठबंधन के प्रत्याशी रहे उपेन्द्र प्रसाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सनातन के विरोध बताई थी इस्तीफे की वजह

इस मौके पर गौरव वल्लभ ने कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस रुख ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं और पार्टी का उस पर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। जहां एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं, यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक खास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।”

सुबह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया था इस्तीफा

उल्लेखनीय है कि गौरव वल्लभ ने गुरुवार सुबह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी दिशाहीन हो गई है। अयोध्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुख को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई।

कौन हैं गौरव वल्लभ?

गौरव वल्लभ का राजस्थान के जोधपुर से खास नता है। गौरव पढ़ाई के दौरान कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट थे। और उस वक्त से वो वाद-विवाद प्रतियोगिता में सबसे आगे रहते थे। वह जमशेदपुर के XLRI कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे है। गौरव की तर्कशक्ति और लोकप्रियता के चलते कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रवक्ता बना दिया था। कांग्रेस प्रवक्ता बनने के बाद गौरव की लोकप्रियता और बढ़ गई थी। टीवी चैनल पर एक बहस में गौरव ने बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा से 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनमी की बात उनसे पूछ लिया था कि एक ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं। उनका यह वीडियो काफी वायरल हुआ था। इस वीडियों के बाद उनकों खूब सुर्खियां मिली थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली HC ने उत्तम नगर में ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम के आदेश दिए, तरुण हत्याकांड के बाद तनावग्रस्त है इलाका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन 4 मार्च को उत्तम नगर में माहौल उस समय गर्म हो गया जब आपसी विवाद में दो अलग...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...