back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में दो आईएएस और सात पीसीएस का तबादला

देहरादून, 02 जून (हि.स.)। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना संकट के बीच बुधवार को 2 आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के कार्य में बदलाव की सूची जारी की है। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग के अनु सचिव हनुमान प्रसाद तिवारी की ओर से जारी आदेश में आईएएस विजय कुमार यादव को वर्तमान तैनाती के साथ प्रभारी सचिव वन व पर्यावरण की जिम्मेदारी और आईएएस आशीष कुमार चौहान को अपर सचिव धर्मस्व दायित्व मिला है। पीसीएस राजेंद्र कुमार को निदेशक समाज कल्याण और विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक प्रशासन व मॉनिटरिंग पंतनगर विश्वविद्यालय बनाया गया है। रामदत्त पालीवाल को परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग हरिद्वार और मोहम्मद नासिर को अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी मिली है। अशोक कुमार जोशी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल और सीताराम चौहान को अपर जिलाधिकारी पिथौरागढ़, अब्ज प्रसाद वाजपेई को महाप्रबंधक कुमाउं मंडल नैनीताल बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵