back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MLC Election: MLC चुनाव के लिए भाजपा ने उतारे उम्मीदवार, यूपी, बिहार में इन चेहरों पर जताया भरोसा

Bihar BJP MLC List: भाजपा ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर अपनी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने बिहार की 3 यूपी की 7 एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में अगामी लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के खेमें से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भाजपा ने आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर अपनी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने बिहार की 3 एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बिहार के साथ भाजपा ने उत्तर प्रदेश में भी सात एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। यूपी में भाजपा ने जय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनिवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीर्थ सिंघल और संतोष सिंह को मौका दिया है।

बिहार की 3 एमएलसी सीटों इनको बनाया उम्मीदवार

गौरतलब है कि बीजेपी ने बिहार की 3 एमएलसी सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इसके साथ पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार में बीजेपी ने मंगल पांडेय पर एक बार फिर से भरोषा कर एमएलसी का उम्मीदवार बनाया है। वहीं मंगल पांडेय के साथ भाजपा ने मोहन लाल गुप्ता और अनामिका सिंह का नाम एमएलसी के लिए फाइनल किया है।

भाजपा ने यूपी से इनको बनाया उम्मीदवार

बिहार के भाजपा ने यूपी से विजय बहादुर पाठक को दोबारा मौका दिया है और एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। वहीं डॉ महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राम तीरथ सिंघल और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और धर्मेंद्र सिंह को बीजेपी को एमएलसी प्रत्याशी बनाया है। वहीं झारखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी ने प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी तापमान बढ़ने लगा है। ऐसे में भी पार्टिया अपनी अपनी रणनीति को...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...