back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

PPM Modi Goa Visit: आज गोवा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी, 1,330 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

PM Goa Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को गोवा के दौरे पर करेंगे। वह वहां भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। और 1,330 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन।

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मंगलवार को गोवा के दौरे पर रहेंगे। वह वहां भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह सार्वजनिक कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसमें सालाना 10,000-15,000 कर्मियों को प्रशिक्षित करने की उम्मीद है

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन करेंगे। ओएनजीसी सी सर्वाइवल सेंटर को भारतीय समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण पारिस्थितिकी तंत्र को वैश्विक मानकों तक आगे बढ़ाने के लिए एक अद्वितीय एकीकृत समुद्री सर्वाइवल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें सालाना 10,000-15,000 कर्मियों को प्रशिक्षित करने की उम्मीद है।

भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करेंगे

पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब 10:45 बजे भारत ऊर्जा सप्ताह 2024 का उद्घाटन करेंगे। यह 6 से 9 फरवरी तक गोवा में आयोजित किया जाएगा। इसमें विभिन्न देशों के लगभग 17 ऊर्जा मंत्रियों, 35,000 से अधिक उपस्थित लोगों और 900 से अधिक प्रदर्शकों की भागीदारी की उम्मीद है। प्रधानमंत्री वैश्विक तेल एवं गैस सीईओ और विशेषज्ञों के साथ एक गोलमेज बैठक करेंगे।

वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा के स्थायी परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे

इसके बाद दोपहर करीब 2:45 बजे प्रधानमंत्री विकसित भारत और विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री गोवा में सार्वजनिक कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा के स्थायी परिसर राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान के नये परिसर का लोकार्पण करेंगे

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान के नये परिसर का लोकार्पण करेंगे। दक्षिण गोवा में 100 टीपीडी एकीकृत अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे। पणजी और रीस मैगोस को जोड़ने वाली पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ यात्री रोपवे की आधारशिला रखेंगे। उनके द्वारा दक्षिण गोवा में 100 एमएलडी जल उपचार संयंत्र के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी।

विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे

इसके अलावा वह रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों में 1930 नई सरकारी भर्तियों को नियुक्ति आदेश भी वितरित करेंगे और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपेंगे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...