back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Modi-Macron: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत के लिए भारत का जताया आभार, कहा- फ्रांस के लिए ये बड़ा सम्मान

New Delhi: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गणतंत्र दिवस पर उन्हें मुख्य अतिथि बनाने और भारत की गरिमा दिखाने का आभार जाताया। उन्होंने भारत को फ्रैंकोफोनी शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया।

नई दिल्ली, हि.स.। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्वागत के लिए भारत का आभार जताया है। उन्होंने आज तड़के भारत का शुक्रिया अदा करते पेरिस में होने वाले फ्रैंकोफोनी शिखर सम्मेलन के संदर्भ में कहा कि आपका सबका स्वागत है।

क्या होता है फ्रैंकोफोनी शिखर सम्मेलन?

उल्लेखनीय है कि फ्रैंकोफोनी दुनिया भर के लोगों और संगठनों का संपूर्ण समूह है। यह समूह निजी या सार्वजनिक उद्देश्यों के लिए नियमित रूप से फ्रांसीसी भाषा का उपयोग करते हैं। यह शब्द 1880 में ओनेसिम रेक्लस ने गढ़ा था। 20वीं सदी के आखिर में संस्कृतियों और भूगोल के वैचारिक पुनर्विचार के हिस्से के रूप में महत्वपूर्ण हो गया।

आपका स्वागत है, हमारे दोस्तो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक्स हैंडल में लिखा है, ”जयपुर और दिल्ली में आपके गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद भारत। फ्रांस इस वर्ष द्वितीय विश्व युद्ध की स्मृति में पेरिस में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के साथ फ्रैंकोफोनी शिखर सम्मेलन के साथ पूरी दुनिया का स्वागत करेगा। आपका स्वागत है, हमारे दोस्तो!”

मैक्रों ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले मैक्रों ने एक्स हैंडल में एक अन्य पोस्ट में कहा, फ्रांस के लिए एक बड़ा सम्मान। धन्यवाद, भारत। मैक्रों ने अपने भारत दौरे के प्रथम दिन जयपुर के कार्यक्रम में शामिल होने पर एक्स हैंडल पर लिखा, ”प्रिय मित्र नरेंद्र मोदी और भारत के नागरिकों आपके गणतंत्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ रहकर खुश और गौरवान्वित हूं। चलो जश्न मनाएं!”

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली के निज़ामुद्दीन दरगाह पर

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों दिल्ली के निज़ामुद्दीन दरगाह में गए और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कव्वाली में शामिल हुए। इस तरह का कार्यक्रम उन्होंने पहली बार देखा जिससे वह बहुत प्रभावित हुए। राष्ट्रपति भवन में उनको राजभोज भी परोसा गया। जिसको उन्होंने स्वाद से चखा। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भारतीय संस्कृति से रुबरु करके इतिहास रच दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...