back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Pariksha Pe Charcha: PM मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ के लिए रिकॉर्ड 1करोड़ छात्रों-शिक्षकों ने कराया पंजीकरण

Pariksha Pe Charcha: इस वर्ष कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिभागी पीएम के साथ बातचीत..

नई दिल्ली, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बातचीत कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ के 7वें संस्करण के लिए शुक्रवार तक माईगॉव पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक स्कूली छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है।

अब तक इतने हुए पंजीकरण

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कक्षा 6 से 12वीं के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए ऑनलाइन एमसीक्यू प्रतियोगिता 11 दिसंबर, 2023 से 12 जनवरी के बीच माईगॉव पोर्टल पर लाइव है। 5 जनवरी तक 90 लाख से अधिक छात्र, 8 लाख से अधिक शिक्षक और लगभग 2 लाख अभिभावक अब तक पंजीकरण करा चुके हैं।

यह देश भर के छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है

शिक्षा मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, “यह देश भर के छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है, जो इस विशिष्ट कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अनूठे इंटरेक्टिव कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा (पीपीसी) में देशभर के साथ-साथ विदेशों से भी छात्र, अभिभावक और शिक्षक परीक्षाओं और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए उनके साथ बातचीत करते हैं। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले छह वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम में होगा

इस वर्ष कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में टाउन-हॉल प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 4000 प्रतिभागी प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करेंगे। प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश से दो छात्रों और एक शिक्षक और कला उत्सव और वीर गाथा प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य कार्यक्रम के लिए विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है।

परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनाव मुक्त माहौल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बड़े आंदोलन – ‘एग्जाम वॉरियर्स’ का हिस्सा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

लाखों यात्रियों को संभालने की क्षमता और जबरदस्त कनेक्टिविटी, नोएडा एयरपोर्ट पर क्या-क्या होगा खास? कब शुरू होंगी उड़ान सेवाएं? जानिए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने शनिवार को Noida International Airport के फेज-1 का उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट जेवर में स्थित है...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵